नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन सेवाकेंद्र का 30 वा वार्षिकोत्सव पूर्व राज्य मंत्री भ्राता जालम सिंह पटेल, नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों एवं जिला भर से आए सैकड़ों बी के भाई बहनों की उपस्थिति में धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर अतिथि गण दीप प्रज्वलित करते हुए वरिष्ठ एड विनय जैन, करेली शुगर मिल प्रबंधक भ्राता भ्राता आशुतोष अवस्थी, भ्राता जालम सिंह पटेल पूर्व राज्य मंत्री, जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी, समाज सेवी चौ चन्द्र शेखर साहू, समाज सेवी डॉ अनंत दुबे , समाजसेवी इंजीनियर रूद्रेश तिवारी, सतेंद्र गुप्ता,भ्राता गिरीश जायसवाल आदि।





