झांसी, उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, झांसी के सत्यम कॉलोनी स्थित शिव दर्शन भवन में चिकित्सा जगत में सेवारत डॉक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर झांसी के कई जाने-माने वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
बी.के. प्रतिभा दीदी ने उपस्थित सभी डॉक्टरों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम तन और मन दोनों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सकारात्मक चिंतन आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग भगवान से कल्याण की आशा करते हैं, उसी प्रकार डॉक्टर भी निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करें तो पूरा समाज खुशहाल, स्वस्थ एवं समृद्ध बन सकता है।
इस सम्मान समारोह में झांसी मेडिकल कॉलेज के एचओडी डॉक्टर सौरभ अग्रवाल, डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल, नेत्र चिकित्सक सर्जन डॉक्टर मेजर एम.सी. अग्रवाल,
डेंटल विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु सिंघल, फिजीशियन डॉक्टर विनय जैन एवं होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉक्टर एच.एन. सोनी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
सभी ने चिकित्सा क्षेत्र में नैतिक मूल्यों, सेवा भाव और मानव कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद वितरण किया गया।







