मुख पृष्ठराज्यगुजरातनवसारी: गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्मा कुमारीज सेवाकेंद्र में माननीय अतिथियों की शुभ...

नवसारी: गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्मा कुमारीज सेवाकेंद्र में माननीय अतिथियों की शुभ उपस्थिति

नवसारी, गुजरात : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर विभिन्न माननीय अतिथिगण पधारे और उन्होंने आदरणीय ब्रह्माकुमारी भानु बहन का शॉल पहनाकर आत्मीय सम्मान किया। सेवाकेंद्र पर पधारने वाले प्रमुख अतिथियों में शामिल थीं: शीतल बहन सोनी (भाजपा प्रदेश मंत्री), तन्वी बहन पंचाल (महिला मोर्चा प्रमुख), सीमा बहन पटेल (महिला मोर्चा महामंत्री), नीतू बहन शाह (कॉरपोरेटर एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ता), तथा चैताली बहन, रोशनी बहन और शोभा बहन (महिला मोर्चा कार्यकर्ता)।
इस अवसर पर भानु बहन ने सभी उपस्थितों को गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसका आध्यात्मिक महत्व स्पष्ट किया। उन्होंने कहा: “गुरु पूर्णिमा वह दिवस है जब हम अपने जीवन की कमियों को पहचानकर उन्हें गुरु दक्षिणा स्वरूप परमात्मा को समर्पित करते हैं। जैसे पूर्णिमा का चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है, वैसे ही आत्मा भी मूल स्वरूप में सम्पूर्ण होती है। परमात्मा शिव, सतगुरु बनकर इस धरा पर आते हैं और हमें सच्चे ज्ञान से संपूर्ण बनने की दिशा दिखाते हैं।”
कार्यक्रम का औपचारिक आयोजन न होकर, यह एक आत्मीय भेंट और शुभकामनाओं का अवसर रहा।अंत में सभी को प्रसाद भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments