मुख पृष्ठWingsAdministrators’ Service Wingजींद : कमिश्नर श्री अशोक गर्ग जी को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भेंट की...

जींद : कमिश्नर श्री अशोक गर्ग जी को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भेंट की गई ईश्वरीय सौगात

जींद, हरियाना। ब्रह्माकुमारीज़ विवेकानंद नगर शाखा द्वारा एक विशेष सौजन्य भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत हिसार मंडल के माननीय कमिश्नर भ्राता श्री अशोक गर्ग जी को संस्था की ओर से ईश्वरीय सौगात एवं आध्यात्मिक स्मृति चिह्न भेंट किया गया। यह सौगात ब्रह्माकुमारीज़ की जींद, विवेकानंद नगर शाखा से पधारे प्रतिनिधियों — बीके मीना बहन, बीके नीलम बहन एवं बीके अश्वनी भाई द्वारा सादर भेंट की गई।
इस अवसर पर कमिश्नर महोदय ने संस्था द्वारा समाज में शांति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने आत्मिक चिंतन, सकारात्मक सोच और राजयोग के महत्व को आज के समय में अत्यंत आवश्यक बताया।
बीके बहनों ने कमिश्नर महोदय को राजयोग मेडिटेशन, ब्रह्मा बाबा के जीवन मूल्य, एवं “स्वर्णिम भारत निर्माण” जैसे विषयों पर जानकारी दी और भविष्य में सहयोग की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments