मुख पृष्ठरक्षाबंधनजयपुर: ब्रह्माकुमारीज़ अर्जुन नगर की ओर से रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया...

जयपुर: ब्रह्माकुमारीज़ अर्जुन नगर की ओर से रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया

जयपुर राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ अर्जुन नगर की ओर से बी.के भावना, बी.के सुप्रिया बहन के नेतृत्व में महेश नगर थाना में एक विशेष रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रक्षाबंधन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से बताया गया। बहनों ने बताया कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के बीच एक पवित्र बंधन और सुरक्षा का प्रतीक है।

मुख्य आकर्षण: थाना प्रभारी गुंजन सोनी  एवं 30 पुलिस कर्मचारियों को प्रेमपूर्वक राखी बाँधी गई।

ध्यान (Meditation) के माध्यम से सभी को परमात्मा से शांति और शक्त‍ि की अनुभूति करवाई गई।

आयोजन में सौहार्द, आत्मिक संबंध और नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के रक्षक कहे जाने वाले पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देना, और उनके मन में शांति, सकारात्मकता व आध्यात्मिकता को जागृत करना था।

महेश नगर थाने के अधिकारीगणों ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया और इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments