जयपुर,राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ बापू नगर की ओर से बी.के जयंती बहन , बी.के पद्मा बहन के नेतृत्व में नजदीकी राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल, जयपुर में एक विशेष रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बी.के जयंती दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से बताया। बी.के पद्मा बहन ने ध्यान के माध्यम से सभी को परमात्मा से शांति और शक्ति की अनुभूति करवाई गई। सचिव मनीष गोयल एवं आर.ए.एस. मनोज गर्वा एवं अन्य सहकर्मीयो को प्रेमपूर्वक राखी बाँधी गई |