मुख पृष्ठराज्यपंजाबजालंधर: आदर्श नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर रक्षा बंधन का पावन पर्व...

जालंधर: आदर्श नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर रक्षा बंधन का पावन पर्व बहुत धूम धाम से मनाया गया

जालंधर,पंजाब। आदर्श नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर  रक्षा बंधन का पावन पर्व बहुत धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

इस विशेष अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ जालंधर सेवाकेंद्र प्रभारी संधीरा बहन जी ने आए हुए सभी अतिथियों को रक्षा बंधन के त्यौहार का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि एक पिता परमात्मा की संतान होने के नाते हम सब भाई-भाई हैं इसलिए हमारे बीच कोई आपसी मत भेद नहीं होना चाहिए, हमें आपस में मिलजुल कर बहुत प्यार से रहना चाहिए, हर एक के प्रति शुभ भावना रखनी चाहिए, और रक्षा बंधन का त्योहार बहुत ही सौहार्दता से मनाना चाहिए।

इसके पश्चात राजयोगिनी संधीरा बहन जी ने श्री मोहिन्दर भगत (कैबिनेट मंत्री), सुशील रिंकु (पूर्व सांसद), वनीत धीर (मेयर जालंधर), के.डी भंडारी (पूर्व सीपीएस), राजिंदर बेरी (पूर्व विधायक), नितिन कोहली (हल्का इंचार्ज सेंट्रल),जगदीश राजा (पूर्व मेयर), डॉ. एम.एस भूटानी (प्रधान आईएमए) ,डॉ. पूजा कपूर (सचिव आईएमए एवं प्रधान रोटरी क्लब वेस्ट), डॉ. सुषमा चावला (समाज सेविका एवं पूर्व प्रधान आईएमए), सौरभ सेठ (पार्षद) को तिलक लगा कर राखी बाँधी, ईश्वरीय सौग़ात और टोली भेंट की l

आए हुए अतिथियों ने विशेष तौर पर यह बात कही के उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा और वे चाहेंगे कि बार-बार उन्हें यहां आने का अवसर प्राप्त हो।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments