रक्षाबंधन का पावन पर्व कादमा सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाया

0
278

कादमा (हरियाणा): भाई बहन के पवित्र संबंध का यादगार रक्षाबंधन का पावन पर्व कादमा सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाया गया जिसने सेवा केंद्र पर पहुंच कर महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद भ्राता धर्मवीर सिंह ने ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन से राखी बंधवाने पर कहा कि आज युवाओं में अध्यात्म और मानवीय मूल्यों की कमी है ब्रह्माकुमारी बहने समाज में सकारात्मक परिवर्तन आध्यात्मिक मूल्यों के बल पर ला रही हैं बड़े गौरव की बात है। युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व्यायामशाला मैं राखी बांध आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट किया। माउंट आबू राजस्थान से पधारी ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन ने भी विभिन्न संस्थाओं के साथ-सथ  ग्रामीण आंचल में रक्षा सूत्र बांध दिव्य संदेश दिया।रक्षाबंधन पर  स्वामी देवी नाथ महाराज,समाजसेवी अशोक थालौर, महेश फौजी, राजेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान, प्राचार्य हरिकिशन राणा, श्री राधा कृष्ण गौशाला अध्यक्ष सतबीर शर्मा, समाजसेवी सुबे स्वामी, डॉ अशोक शर्मा, शहीद भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष सतीश थालौर आदि सैकड़ों भाई बहनों ने सेवा केंद्र पर पहुंचकर पवित्रता की प्रतीक राखी बंधवा समाज को मूल्य निष्ट बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट किया आतम स्मृति का तिलक और मधुरता का प्रतीक मिठाई खिलाई।  साथ साथ आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा के अंतर्गत सांसद धर्मवीर सिंह ने सेवा केंद्र पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और कहा कि अध्यात्म और बलिदान एक सिक्के के दो पहलू हैं यहां आध्यात्मिक वातावरण में तिरंगा फहराना वास्तव में एक अद्भुत कार्य है। उन्होंने उपस्थित जनों सेहार घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें