मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशफैज़ाबाद : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ बहनों द्वारा केंद्रीय...

फैज़ाबाद : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ बहनों द्वारा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) कैंप में सेवा की गई

फैज़ाबाद उत्तर प्रदेश। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ बहनों द्वारा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) कैंप में सेवा की गई। कुल 40 वीर जवानों को स्नेह, शुभकामनाओं और ईश्वर की याद के साथ राखी बांधी गई। बहनों ने राखी के साथ-साथ स्थानिय सेवा केन्द्र प्रभारी बी.के. शशि ने शुभ संकल्प, सकारात्मक विचार एवं ईश्वरीय संदेश भी दिए।

मुख्य बिंदु:

जवानों ने रक्षा बंधन के इस पावन पर्व को आत्मिक दृष्टिकोण से समझा।

उन्हें ईश्वर से आंतरिक सुरक्षा और शक्ति प्राप्त करने के लिए राजयोग का महत्व बताया गया।

सभी ने एक साथ 2 मिनट का मौन रखकर विश्व शांति के लिए संकल्प किया।

जवानों ने भावपूर्ण धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि यह राखी उनके लिए नई ऊर्जा और सुरक्षा का प्रतीक है।

सेवाकेंद्र की और से बी.के. सुभद्रा और बी.के. श्याम बहादुर भाई भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments