मुख पृष्ठWingsSocial Service Wingकामठी: विश्व बंधुत्व दिवस पर किया गया भव्य रक्तदान शिविर

कामठी: विश्व बंधुत्व दिवस पर किया गया भव्य रक्तदान शिविर

कामठी, महाराष्ट्र: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कामठी के सद्भावना भवन मे 1 दिवसीय रक्तदान शिबिर का शुभारंभ हुआ | मुख्य अतिथि के रूप में मनीष हिवरकर सहायक पोलीस निरीक्षक कामठी, सौ. सुनंदाताई देशमुख वाहतूक प्रभाग निरीक्षक, प्रमोद ठाकूर उपनिरीक्षक पोलीस, पंकज साबळे सरपंच रनाला, सुदाम राखळे  वरिष्ठ पत्रिकार, उमेश मस्के अध्यक्ष जीवन तरंग association, चेतन खढसे भाजपा युवा नेता मोर्चा , श्रीरामजी ठाकूर डायरेक्टर ऑफ रुची अग्रो फार्म ,प्रमोद जी ठाकुर पुलिस उप निरीक्षक वाहतुक विभाग ,पराग सपाटे वार्ड मेंबर वंदना चाकोले पुलिस पाटील गादा, प्रमुख रूप से उपस्थित थे |कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन के साथ हुई |
तत्पश्यात बीके प्रेमलता दीदीने विशाल रक्तदान अभियान 2025 के बारे मे जानकारी दी| ये रक्तदान अभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के 18 पुण्यतिथी के अवसर पर पुरे देश मे एक साथ किया गया है | रक्तदान सबसे बडा दान है |इससे बडा कोई दान नही| रक्तदान एक बहुत बडी सेवा है ,ब्रह्मकुमारी के समाज सेवा प्रभाग ने पुरे देश मे 1 लाख युनिट ब्लड डोनेट करने का लक्ष रखा है |
पोलीस निरीक्षक मनीष हिरवेरकर ने कहा की रक्तदान किसी जरूरत मंद को जीवनदान देता है|  आज ब्रह्मकुमारी संस्था हर तरह के सामाजिक सेवा मे आगे रहती है| और सकारात्मक शक्ति बढाने मे अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है |
इस अभियान में कामठी ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र  के द्वारा कुल 74 युनिट ब्लड डोनेट किया गया है |
ब्लड बँक- गव्हर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशालिटी मेडिकल हॉस्पिटल नागपुर की डॉक्टर अंकिता कोल्हे,डॉ अजय शेंडे और मेडिकल स्टाफ की टीम ने रक्तदान करने वालो की जांच की और उन्हे आवश्यक सहायता प्रदान की | सर्व रक्तदाताओ के लिए अल्पहार की व्यवस्था की गयी थी |
इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए घनश्याम चकोले , पराग सपाटे ,प्रणय राकडे ,कामरान जाफरी, राहुल शेळके ,रकिब भाई, दिपक अगरवाल, महेश  अगरवाल, शेषराव अढाऊ,नागोरावजी साबड़े,खोजेंद्र माकडे आदी ने अथक परिश्रम किया | कार्यक्रम का कुशल संचालन बी के चंद्रकला दीदी ने किया | आभार प्रदर्शन वंदना चकोले पोलिस पाटिल गादा ने किया |

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments