रतलाम गौरव पैलेस कॉलोनी,मध्य प्रदेश : ब्रह्मा कुमरीज़ के बड़नगर और गौरव पैलेस द्वारा राखी और स्वतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ लोगों को राखी बाँधी गई।
बड़नगर सेवा केंद्र रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आदरणीय भ्राता धीरेंद्र पराशर जी (एस.डी.एम.) बड़नगर को रक्षा सूत्र बांधते हुए बी.के. नीलम बहन

बड़नगर सेवा केंद्र द्वारा उप जेल बड़नगर में बंदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात ग्रुप फोटो में भ्राता अजय वर्मा जेलर साहब, स्टाफ, रतलाम सेवा केंद्र संचालिका मनोरम दीदी,बड़नगर सेवा केंद्र संचालिका नीलम बहन, एवं बीके भाई बहने

गौरव पैलेस कॉलोनी रतलाम सेवा केंद्र द्वारा वृद्ध आश्रम में रक्षाबंधन बांधने के बाद ग्रुप फोटो में बीके मनोरमा,संचालक कुलदीप सिंह चौहान,सम्माननीय वृद्ध जन एवं बी.के.भाई बहने

रतलाम गौरव पैलेस कॉलोनी भाग्योदय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात ग्रुप फोटो में भारत माता के रूप में कुमारी हिमानी व्यास,राजयोगिनी मनोरमा दीदी, भ्राता राजीव उबी जी, अभिभाषक संघ अध्यक्ष रतलाम, भ्राता महेंद्र शर्मा जी वरिष्ठ भाजपा नेता, एस.एल. ग्वालियरी जी, वरिष्ठ अधिवक्ता,भ्राता लोकेंद्र सिंह गेहलोद,अभिभाषक संघ सचिव रतलाम ,भ्राता चरण सिंह पंवार, अखिल भारतीय ग्राहक ग्रामीण संयोजक रतलाम ग्रामीण, बी.के. पूजा बहन ,ललित केसवानी, राजेश मोडीया

रतलाम राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवा केंद्र पर लोकतंत्र के महापर्व पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए वार्ड पार्षद बहन मनीषा चौहान, हाई कोर्ट एडवोकेट भ्राता एस.एल.ग्वालियरी जी, राजपूत समाज अध्यक्ष भ्राता विजय सिंह चौहान, टेंपो मैजिक एसोसिएशन अध्यक्ष भ्राता राजकुमार जैन, ऑटो एसोसिएशन अध्यक्ष भ्राता अकील खान, राजयोगिनी मनोरमा दीदी,पदाधिकारी गण,बीके भाई बहने एवं नागरिकगण

रतलाम राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवा केंद्र द्वारा आदरणीय भ्राता बृजेश मकवाने जी, उप जेल अधीक्षक रतलाम को रक्षा सूत्र बांधने के बाद ओम शांति मीडिया भेंट करते हुए बी.के. मनोरमा,बी.के.मंजुला, बी.के. राजेश मोडीया जी



