मुख पृष्ठWingsSocial Service Wingबीदर: दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में ब्रह्माकुमारीज शिवशक्ती भवन, रामपुरे...

बीदर: दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में ब्रह्माकुमारीज शिवशक्ती भवन, रामपुरे कॉलोनी बीदर द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

बीदर, कर्नाटक। आध्यात्मिक चेतना की महान संवाहिका, राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि तथा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ शिवशक्ति भवन राजयोग केंद्र, बीदर द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर दिव्य स्मृति को सेवा में रूपांतरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और दादीजी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस भावपूर्ण अवसर पर भ्राता बस्वराज जाबशेट्टी (Dist. Congress President & Chairman, Bidar Urban Development Authority ), भ्राता बी जी शेटकार, chairman, commerce & industries) भ्राता शिव शरणप्पा वाली (वरिष्ठ पत्रकार, बीदर) भ्राता प्रभुशेट्टी (counciller chitta wadi),भ्राता रमेश गोयल जी( Business man ), भ्राता विठ्ठल रेड्डी (Principal BVB college), भ्राता श्रीनिवास रेड्डी (Chairman KMF Bidar dist.), भ्राता भीमन्ना( NCC Officer ) डॉ नागेश पाटिल (President, New century Rotary Club, Bidar), भ्राता अदिश वाली (President,Silver jubilee Rotary Club, Bidar),
भ्राता बसवकुमार पाटिल ((President, Rotary Club, Bidar) आदि गणमान्य हस्तियों ने दादीजी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर मेगा ब्लड कैम्प का शुभारंभ किया।
इस दौरान राजयोगिनी बी के सुमंगला दीदी ने दादी जी के जीवन से प्राप्त प्रेरणा दाई अनुभवों को सांझा किया और सभी से इस ब्लड कैम्प मे अधिक से अधिक डोनार्स को रक्तदान के लिए प्रेरित कर पुण्य जमा करने का आवाहन किया।
तत्पश्चात राजयोगिनी बी के सुनंदा दीदी ने अपने उद्बोधन मे कहा – दीदी जी का जीवन हजारो ब्रह्मा कुमारी बहनों के लिए मार्गदर्शक रहा हैं, उन्होंने स्वयं को कभी भी लीडर नही समझा। हमेशा निमित्त भाव, निर्मानचित्त, निर्मल वाणी से विश्व मे ब्रह्मा कुमारिज् का परचम लहराया। हम ऐसी दादी को शत शत् नमन करते है। आज इस अभियान से विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है।
भ्राता जबशेट्टी ने कहा- यह विशाल रक्तदान शिविर ब्रह्मा कुमारिज् की और से विश्व के प्रति मानवता के प्रति श्रेष्ठ योगदान है। इस पुनीत कार्य के प्रति मेरी शुभकामनाएं।
बी जी शेटकार जी ने कहा-रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है, अनेकों के जीवन बचाने का सुंदर अवसर है। ब्रह्मा कुमारिज् की इस पहल का मै तहे दिल से स्वागत करता हू और दादी जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हू।
भ्राता रमेश गोयल जी ने कहा-रक्तदान भविष्य के सुखमय जीवन का आधार है जीवन मे मैंने 25 बार रक्तदान किया है आज भी मै तंदुरुस्त हू यह दुआओं का आधार है। संस्था के इस कार्य को देख बेहद खुशी है यह सराहनिय कदम हैं।
कार्यक्रम के समापन पर ब्रिमस् ब्लड बैंक के डॉ मल्लन गौड़ा पाटिल (medical Officer) ने रक्तदान का महत्व समझाते हुए कहा- “एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकता है और हर बार कम-से-कम तीन ज़िंदगियाँ बचा सकता है। रक्तदान महादान है — यह जीवनदान है।”
उन्होंने आगे ब्लड कैम्प के आयोजन के लिए बहनों तथा सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया। उनकी पूरी टीम ने शिविर मे सुचारु रूप से रक्त संकलन किया।
अंत में सेवाकेन्द्र संचालिका राजयोगिनी सुनंदा दीदी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, वॉलंटियर्स एवं ब्रिमस् ब्लड बैंक का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस कैम्प मे 130 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी डोनेर्स को विद्यालय तथा ब्लड बैंक की ओर से सर्टिफिकेटिस देकर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन दादी जी के प्रति श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा में समर्पणका सजीव उदाहरण बन गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments