मुख पृष्ठराज्यपंजाबबरनाला: ब्रह्मा कुमारी आश्रम ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद

बरनाला: ब्रह्मा कुमारी आश्रम ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद

बरनाला, पंजाब: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ब्रह्मा कुमारी आश्रम ने भी अपना कर्तव्य समझते हुए, आस-पास के कई गांवों के प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। आश्रम की संचालिका बी के दीदी ब्रिज, बी के दीदी पुष्प, बी के दीदी सुदर्शन और बी के दीदी सोमा ने बताया कि आश्रम द्वारा बरनाला के 25 एकड़ में बनी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों, नगर काउंसिल बरनाला में रहने वाले परिवारों, गांव भूरे, गांव कुब्बे, कस्बा हंडियाया, गांव भद्दलवड़, गांव करमगढ़, गांव अमला सिंह वाला, गांव कट्टू, गांव अतरगढ़ और गांव असपाल कलां में करीब 150 ज़रूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी गई। दीदी पुष्प ने कहा कि पंजाब के कई इलाकों में भारी बाढ़ आने के कारण बरनाला ज़िले के भी काफ़ी परिवार प्रभावित हुए हैं। पंजाबियों की भाईचारे की भावना को बनाए रखते हुए, हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम मिलकर सभी पीड़ित परिवारों की मदद करें। उन्होंने भरे मन से कहा कि कई परिवारों के घर ढह जाने के कारण ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा उन ज़रूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कभी कोई ज़रूरत पड़ने पर ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। राहत सामग्री बांटने में आश्रम से जुड़े भगवान दास बांसल, डॉ. त्रिलोकी नाथ, सुरिंदर मित्तल, सुभाष बारदाना, गीता शर्मा, दलवीर चौहान, शांति स्वरूप, खुशहाल, नीलम और राजीव बंसल, मिंका के अलावा कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments