जमशेदपुर,झारखण्ड। ब्रह्माकुमारीज कोल्हान क्षेत्र मुख्य सेवाकेंद्र यूनिवर्सल पीस पैलेस, रिट्रीट सेंटर , मरीन ड्राइव में रविवार को ब्रह्माकुमारीज़ के प्रशासक सेवा प्रभाग के अंतर्गत “स्ट्रेस-फ्री एडमिनिस्ट्रेशन” विषय पर विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कोल्हान क्षेत्र की निदेशिका अंजू दीदी ने अपने संदेश में कहा, “अच्छे प्रशासन से ही सशक्त समाज और सशक्त भारत का निर्माण हो सकता है। गुड एडमिनिस्ट्रेशन का अर्थ ही है—मूल्यों और आध्यात्मिकता से युक्त प्रशासन।”
दिल्ली से आई बहन विद्यात्रि ने कहा, “मुझे यहां ब्रह्माकुमारीज़ जमशेदपुर में आकर बहुत अच्छा लगा। प्रत्येक नेता का लक्ष्य पहले आशीर्वाद अर्जित करना होना चाहिए, उसके बाद मेहनत और कार्य की श्रेष्ठ पूर्णता स्वयं ही हो जाएगी।”
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए तरुण हुरिया (मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर), माझीराम जमुदार (अध्यक्ष, के.एन.टी., चाईबासा), रामचंद्र (उपाध्यक्ष, के.एन.टी., चाईबासा), यशवंत कुमार (वरिष्ठ अभियंता, आईडीटीआर, जमशेदपुर), दिनेश कुमार शर्मा (मुख्य कार्यकारी, सुधा डेयरी), राकेश्वर पांडेय (अध्यक्ष, इंटक), राजू रंजन (द्वितीय कमांडेंट, सीआरपीएफ, आदित्यपुर), अरुण मिश्रा (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अधुनी पावर), राकेश कुमार (उप महाप्रबंधक, यूसीआईएल, जादूगोड़ा), मोहम्मद रियाज़ (प्राचार्य, करीम सिटी कॉलेज), शशि भूषण दुबे (अध्यक्ष, जेएमएसटीए), तारू गांधी (अध्यक्ष, रोशनी आई डोनेशन) तथा विनीता शाह (अध्यक्ष, महिला गुजराती सनातन समाज)।
जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों प्रशासकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। तरुण हुरिया (मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने अनुभव किया कि प्रशासन केवल किताबों की पढ़ाई नहीं है, यह भीतर से जुड़ने की कला है। आशीर्वाद प्राप्त करने का मार्ग ही आध्यात्मिकता है। धन्यवाद ब्रह्माकुमारीज़।” सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और कार्यक्रम का समापन ब्रह्मा भोज (सात्विक भोजन) के साथ हुआ। सभी प्रतिभागी चेहरे पर नई चमक और मूल्य-आधारित नेतृत्व की प्रेरणा लेकर लौटे।




——————————————————————————————————————–बीके टीचर्स बहनों के लिए दो दिवसीय प्रशासनिक सेवा प्रभाग की प्रशिक्षण कार्यक्रम जमशेदपुर में समापन हुआ
ब्रह्माकुमारीज/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर,सोनारी में दो दिवसीय 15 वा 16 सितंबर 2025 को प्रता: 10 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। प्रशासक सेवा प्रभाग ,राजयोगा एजुकेशन रिसर्च फाउंडेशन के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी, ब्रह्माकुमारी ख्याति, ब्रह्माकुमारी विधात्री, ब्रह्माकुमारी रागिनी वा ब्रह्माकुमारी रूबी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की निर्देशिका वा कोल्हान क्षेत्र जमशेदपुर की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष बीके टीचर्स बहनों के रखा गया है ताकी वे सीखकर प्रशासक वर्ग को तनावमुक्त बनाने की सहज विधि बता सके। आगे उन्होंने ने कहा कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की मुख्य वक्ता दिल्ली से पधारी ब्रह्माकुमारी ख्याति और ब्रह्माकुमारी विधात्री है । दोनों बीके बहनें विभिन्न विषयों पर ट्रैनिंग देगी .. वेल्यू बेस एडमिनिस्ट्रेशन,राजयोगा फार स्ट्रेस फ्री लाइफ, वर्क लाइफ इंटेग्रेशन,बीकम ए बेटर वीजन आफ योरसेल्फ, प्रैक्टीकल डेमेस्ट्रेशन,टाईम मेनेजमेंट.. इत्यादि विषयों पर दो दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया ।
झारखंड के कोल्हान क्षेत्र वा रांची, हजारीबाग ,पतरातू सहित ,बिहार के मुजफ्फरपुर ,पटना, सोनपुर , महाराष्ट्र के सतारा, भोपाल ,फरिदाबाद वा कर्नाटक से लगभग 70 बीके बहनों वा भाईयों ने भाग ले रहे हैं। सभी को तिलक और पट्टा से सम्मानित किया गया।






