रीवा, मध्य प्रदेश। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन एनसीसी ग्राउंड रीवा में बड़े ही भव्य और प्रेरणादायी रूप में स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं स्वदेशी आत्मनिर्भरता दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला रहे। इस अवसर पर सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्रा , भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता (पूर्व महापौर),विधायक श्री नरेन्द्र कुमार प्रजापति , पूर्व विधायक श्री के.पी. त्रिपाठी , श्री पंचूलाल प्रजापति , पूर्व सांसद श्री देवराज सिंह , रीवा पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनबने तथा रीवा संभाग के संयुक्त संचालक खेल विभाग श्री एम.के. धौलपुरे , ब्रह्मा कुमारीज संस्थान रीवा की ओर से बीके ज्योति, बीके आरती, बीके सत्येन्द्र भाई, बीके पीयूष भाई सहितडॉ विनोद तिवारी, असद खान सहित विंध्य क्षेत्र की अनेक विशिष्ट विभूतियाँ उपस्थित रहीं।
इस आयोजन में 1000 से अधिक विशिष्ट लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वच्छ भारत, नशा मुक्त समाज एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को आत्मसात करने का दृढ़ निश्चय किया।
विशेष आकर्षण के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान, शांति धाम झिरिया, रीवा की ओर से “नशा मुक्त भारत” विषय पर एक अत्यंत मार्मिक व प्रेरणादायी नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया और सभी ने इसकी भरपूर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ऑनलाइन संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे पूरे देशभर में एक साथ लोगों ने सुना और आत्मनिर्भर, सशक्त व संस्कारित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
यह आयोजन सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ।








