मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशबिजनौर: ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र में भव्य दीपावली समारोह सम्पन्न 

बिजनौर: ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र में भव्य दीपावली समारोह सम्पन्न 

बिजनौर, उत्तर प्रदेश: ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र में आज आध्यात्मिक उल्लास और ईश्वरीय वातावरण में भव्य दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु रानी जी (एस.डी.एम. सदर, बिजनौर) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय ध्वनि के साथ किया गया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती एल्विन जी (ए.आर.टी.ओ., रुड़की) रहीं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था आत्मिक जागृति, नारी सशक्तिकरण एवं समाज में नैतिक मूल्यों के उत्थान का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.के. सुरेश दीदी (सर्किल इंचार्ज, बिजनौर) ने की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सच्ची दीपावली तभी मनती है जब आत्मा परमात्मा की ज्योति से जुड़कर अपने भीतर के अंधकार को मिटाती है।

इस अवसर पर बी.के. जगपाल भाई, बी.के. अनीता बहन, बी.के. रघुवीर विश्नोई भाई, बी.के. रीता बहन, बी.के. अनुज भाई एवं बी.के. नेहा बहन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, ईश्वरीय संदेश एवं ब्रह्मा भोजन विशेष आकर्षण रहे। उपस्थित भाई-बहनों ने “स्वच्छ मन, स्वर्णिम भारत” का संकल्प लेते हुए आत्मिक उल्लास और दिव्य आनंद के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments