मुख पृष्ठस्वास्थ्य के लिएकेले के पत्ते पर खाना खाने से होने वाले फायदे….

केले के पत्ते पर खाना खाने से होने वाले फायदे….

केला तो आप सभी ने खाया होगा। केला स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि अधिकतर लोग सुबह केला खाना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि केले के अलावा उसके पत्तों का हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है! आपने साउथ में देखा होगा कि वहाँ केले के पत्तों पर खाना खाया जाता है। केले के पत्ते में पॉलीफेनॉल्स नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है। जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व खाने-पीने की चीज़ों में आसानी से मिल जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो खाने में मौजूद बैक्टीरिया को समाप्त करने में मदद करता है। इससे बीमार पडऩे की आशंका कम हो जाती है।

नैचुरल ब्लड क्लिंज़र : पारम्परिक तरीके से केले के पत्ते पर खाना खाने से नैचुरली रक्त का शुद्धिकरण करने में मदद करता है। यह खून में घुली अशुद्धियों को शरीर से बाहर फेंकता है।

डायजेशन : स्टडीज़ में ऐसा कहा गया है कि केले के पत्ते पर खाना खाने से भूख बढ़ती है। इससे पाचन क्रिया भी तेज़ होती है।

किडनी स्टोन्स : हरे ताजे केले के पत्ते पर खाना खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे किडनी स्टोन्स से भी राहत मिलती है।

स्टमक अल्सर : पेट के अल्सर से राहत पाने में केले के पत्ते पर भोजन करना मददगार हो सकता है। दरअसल, इससे पेट में मौजूद म्यूकस नर्म हो जाता है। जिससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

स्वाद बढ़ जाता है : केले के पत्तों पर मोम की एक पतली परत होती है। जिसका स्वाद बहुत अलग होता है। गर्म खाना केले के पत्तों पर परोसा जाता है तो मोम खाने में पिघलकर मिल जाता है। इससे उसका स्वाद बढ़ जाता है।

पर्यावरण के लिए : आज के समय में पर्यावरण एक बड़ा मुद्दा है। आमतौर पर पार्टी में प्लास्टिक या स्टिरॉफोम के प्लेट्स का इस्तेमाल किया जाता है। खाने के बाद इन प्लेट्स को डीकंपोज करना मुश्किल होता है। आप इसकी बजाय केले के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले के पत्ते में जगह ज्य़ादा होती है तो आसानी से परोस सकते हैं। ये बहुत हाइजीनिक होता है।

स्किन के लिए : केले के पत्ते पर भोजन करने से ब्लड प्यूरिफिकेशन जैसे प्रभाव डालता है, जिससे बॉडी को हेल्दी बनाने के अलावा स्किन प्रॉब्लम से बचने में भी सहायता होती है। केले के पत्ते में क्लोरोफिल होने से स्किन हेल्दी रहती है। ये तत्व इंस्टेटाइनल(आंत) डिस्ऑर्डर का खतरा भी कम करती है।

केमिकल फ्री होता है : केले के पत्ते में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता। जबकि प्लास्टिक की प्लेट में खाना परोसने से पिघली हुई प्लास्टिक का अंश हमारे पेट में जा सकता है जो कैंसर समेत अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में केले के पत्ते पर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

केले के पत्ते के नुकसान
कुछ लोगों के केले के पत्ते पर खाना खाने से एलर्जी हो सकती है।
जैसा कि केले के पत्ते प्रकृति के सम्पर्क में रहते हैं। इसलिए, मिट्टी और प्रदूषण के कण इन पत्तों पर जमा हो सकते हैं। इसी तरह छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े और चींटियां भी इन पर चढ़ जाती हैं। इसीलिए, खाना परोसने से पहले आप उनको पानी से अच्छी तरह साफ करें और पोंछ लें।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments