इस दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसके पास अपना वाहन ना हो। चाहे उसके पास साइकिल हो, स्कूटर हो, स्कूटी हो, मोटरसाइकिल हो, कार हो, जीप हो, कोई ना कोई वाहन ज़रूर होगा। और उस वाहन की हर आदमी समय-समय पर सर्विस करवाता रहता है और सर्विस के साथ-साथ उसको दमका कर, चमका कर साथ में रखता है। उसमें ज़रा सा भी कहीं कोई नुक्स आता है, दिक्कत आती है तो वह मैकेनिक के पास जाकर उसको ठीक कराने की कोशिश करता है। लेकिन भगवान ने हमको बहुत खूबसूरत और दुर्लभ शरीर दिया है। हम उसकी बिल्कुल परवाह नहीं करते और छोटी-मोटी दिक्कतों में हम बेपरवाह हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको हमारी बॉडी के चार ऑर्गन्स मुख्य हैं उनको डिटॉक्स करने के लिए बहुत सुन्दर और अच्छे प्रयोग आपको बताएंगे और ऐसे प्रयोग बताएंगे जो आप स्वयं कर लेंगे और आपको बहुत लाभ मिलेगा।
हमारे तीन ऑर्गन्स मुख्यत: लीवर, किडनी और फेफड़े, इन ऑर्गन्स की यदि एक्टिविटी बहुत अच्छी है तो हम बीमार नहीं होते। हमारी बॉडी के सारे फंक्शन एक्टिवेट रहते हैं। हम एनर्जेटिक रहते हैं।
लिवर – आज सबसे पहले बात करते हैं लीवर की। अट्रम-सट्रम ये जंक फूड खा के, बहुत ज्य़ादा एंटीबायोटिक्स पेन किलर खाने के बाद, बहुत ज्य़ादा भूख मारने के बाद, बहुत ज्य़ादा गलत भोजन करने के कारण अक्सर हमारा लीवर फैटी हो जाता है। आज के समय में 70 प्रतिशत से अधिक लोग लीवर फैटी से ग्रसित हैं। लीवर फैटी यानी कि लीवर में फैट होता है। 5 प्रतिशत तक और 5 प्रतिशत से ज्य़ादा फैट हो तो उसको कहते हैं लीवर फैटी और बहुत ज्य़ादा लीवर के अंदर गंदगी जमा हो जाती है। एक छोटा-सा प्रयोग जिसको आप अपने घर में करें तो आप देखेेंगे कि आपको एक दिन के अंदर ही लाभ मिलने लगता है। प्रयोग- 20ग्राम काली किशमिश लेनी है। उनको एक गिलास पानी में रात को भिगो के रख लेना है। प्रात:काल आप इस किशमिश को चबा-चबाकर खूब खा लें। इतना चबाएं कि बिल्कुल लेस बन जाए और उसके बाद उसके पानी को पी लें। यह प्रयोग यदि आप सिर्फ 15 दिन कर लेंगे तो आपका लीवर डिटॉक्स होने लगेगा और आपको भूख खुलकर लगने लगेगी। आपकी पाचन क्रिया आप देखेंगेे कि बहुत मजबूत होने लगेगी।
किडनी- अक्सर लोग पानी बहुत कम पीते हैं या बहुत ज्य़ादा डिब्बा बंद पेय पदार्थ लेने के कारण किडनी फंक्शन डिसएक्टिवेट होते हैं। उनका बीपी बढऩे लगता है। बहुत ज्य़ादा नमक, मिर्च, मसाले, जंक फूड के कारण ब्लड यूरिया, क्रिएटिनाइन, यूरिक एसिड इत्यादि बढऩे लगते हैं और किडनी के फंक्शन प्रॉपर नहीं होते। पेशाब खुल के नहीं आता। आप इस प्रयोग को करके देखेंगे तो एक महीने के अंदर ही आपकी किडनी के फंक्शन एक्टिवेट होंगे। आपको बहुत लाभ मिलने लगेगा। प्रयोग- एक मुट्ठी जौ एक गिलास पानी में खूब उबाल लें और उस पानी को खाली पेट पी लें तो आप देखेंगे कि पेशाब बहुत खुल के आता है। किडनी के फंक्शन बहुत अच्छे एक्टिवेट होते हैं और आपको छोटी-मोटी किडनी संबंधित बीमारी हो, प्रोटीन ज्य़ादा हो, यूरिया क्रिएटिन बढ़ रहे हों तो उसमें आपको बहुत लाभ मिलने लगेगा। इसे हफ्ते में एक-दो बार अवश्य करें। इससे जल्द ही आपको लाभ मिलेगा। हम देखते हैं कि भुट्टे लोग बहुत पसंद करते हैं, जिसके पॉपकॉर्न भी बनते हैं। भुट्टे के यदि आप छिलके उतारेंगे तो अंदर से बाल निकलते हैं। जिन लोगों के शरीर में सूजन आ रही हो, किडनी काम ना कर रही हो, किडनी फंक्शन डिसएक्टिवेट हो, ऐसे लोग यदि मुट्ठी भर भुट्टे के बाल एक हफ्ते पानी में खूब पका लें और उसको सेवन करें तो पेशाब तो खुल के आता ही है, सूजन दूर होती है और साथ ही साथ किडनी के फंक्शन बहुत अच्छे एक्टिवेट होते हैं।
फेफड़े- जो हमारी बॉडी में ऑक्सीजन लेता है और कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ता है। इसके कारण बहुत से लोग स्मोक करते हैं, तंबाकू खाते हैं, गंदी हवा में पॉल्यूशन में रहते हैं तो हमारे फेफड़े वीक होने लगते हैं। काम करते हुए भी हमारी सांस फूलने लगती है प्रयोग- ऐसे लोग दो चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच अदरक का रस। इन तीनों को मिला लें। प्रात: काल खाली पेट ले-लें। 20दिन यदि आप इस प्रयोग को कर लेंगे तो आप देखेंगे कि आपके फेफड़ों की एफिशिएंसी बढऩे लगती है। किसी को अस्थमें की प्रॉब्लम हो या फेफड़ों की कमज़ोरी हो, ब्रोंकाइटिस हो, बलगम बहुत बनता हो, उसमें उनको बहुत लाभ मिलता है।




