मुख पृष्ठराजस्थानमाउंट आबूआबू रोड : म्यूज़िक गॉडलीवुड चैनल की ऐतिहासिक उपलब्धि — 10 लाख...

आबू रोड : म्यूज़िक गॉडलीवुड चैनल की ऐतिहासिक उपलब्धि — 10 लाख दर्शकों को हार्दिक धन्यवाद

आबू रोड,राजस्थान। हर संगीत जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है, लेकिन यदि संगीत आत्मिक भावों से भरपूर हो तो वह जीवन को हीरे की तरह तराशने का कार्य करता है। जैसे नृत्य शरीर को तंदुरुस्त करता है, वैसे ही उत्तम संगीत मन–बुद्धि को स्वच्छ, शांत और सशक्त बनाता है।

ब्रहमाकुमारिज ने इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कोरोना काल के दौरान प्रभु-प्रेम से हर मन को प्रफुल्लित करने, अलौकिक अनुभूति से भरने और आत्मिक कम्पनों को सशक्त बनाने हेतु म्यूज़िक गॉडलीवुड चैनल की शुरुआत की थी। जिसने आज दस लाख दर्शकों के “प्रभुरत्नों की माला” को अपने में पिरो लिया है।

यह माला मात्र संख्या नहीं, बल्कि उमंग–उत्साह से भरा वह सशक्त माध्यम है, जो प्रभु-प्रेम से आप सभी को गहरे आध्यात्मिक अनुभव कराने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

हम सभी सेवाधारक भाइयों-बहनों, सहयोगियों, कलाकारों तथा प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से इस सेवा में जुड़ी हर महान आत्मा को दिल से अभिनंदन करते हैं।

इसी के साथ हमारे नींव बापदादा की पालना, आदरणीय दादियों का स्नेह, रमेश भाई का निरंतर पुरुषार्थ और आप सभी का अपार सहयोग—इन्हीं आधारों पर आपका अपना यह चैनल आज इस मुकाम पर पहुँचा है।

यह विश्व का नंबर वन आध्यात्मिक म्यूज़िक वाला पहला “नॉन-मॉनेटाइज़्ड” चैनल है जिसने यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। साथ ही विश्व में किसी भी संस्था का अपने स्वयं के गीतों का ऐसा चैनल नहीं है जिसने यह स्तर अर्जित किया हो।

चैनल की जिम्मेदारी सँभाल रहे सभी साथियों का विशेष धन्यवाद, जो प्रभु प्रेम और शक्ति का संदेश हर मन में झंकारित करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं।

हम अपनी हृदय की विस्तृत  भावना आप सभी तक विडियो क्लिप के माध्यम से निवेदित कर रहा हूँ।

विडियो के लिंक –

हिंदी में  – https://youtu.be/49wcB3-1IOs

अंग्रेजी  में  – https://youtu.be/jH9Ez-GC1iM

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments