मुख पृष्ठराज्यओडिशाभुवनेश्वर: ब्रह्माकुमारीज़ भुवनेश्वर - स्वर्ण जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन

भुवनेश्वर: ब्रह्माकुमारीज़ भुवनेश्वर – स्वर्ण जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन

भुवनेश्वर में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय सेवा यात्रा का स्वर्णिम जश्न  

भुवनेश्वर,ओडिशा: ब्रह्माकुमारीज़, भुवनेश्वर में 50 वर्षों की सतत आध्यात्मिक सेवाओं की पूर्णता पर स्वर्ण जयंती महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्व-प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता शिवानी दीदी, ओड़िशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, अनेक मंत्रीगण तथा विधायकगण की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दादी संदेशी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात स्वर्ण जयंती थीम पर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। मंच पर माननीय मुख्यमंत्री श्री माझी द्वारा ‘संपन्न ओड़िशा – स्वर्णिम ओड़िशा’ अभियान का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं केक-कटिंग कर महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।

स्टेट गेस्ट के रूप में शिवानी दीदी आगामी चार दिनों तक भुवनेश्वर, पुरी, ब्रह्मपुर और फुलबानी में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आध्यात्मिक सेवाएँ प्रदान करेंगी।

यूनिट-9, भुवनेश्वर ब्रह्माकुमारीज़ की सब-ज़ोन प्रभारी बीके गीता दीदी ने सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत करते हुए संस्था की 50 वर्ष की सेवाओं की दिव्य यात्रा का उल्लेख किया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि दादी संदेशी जी ने लंबे समय तक भुवनेश्वर में रहकर महत्वपूर्ण सेवाएँ दी थीं। उनके स्मरण में आज 50 युगलों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

माउंट आबू से पधारे वरिष्ठ राजयोगी बीके डॉ बनारसी भाई सहित अनेक ब्रह्माकुमार-ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। प्रसिद्ध गीतकार डॉ. बीके दमिनी दीदी द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिकता से भर दिया।


शाम का भव्य योग-दान समारोह

शाम के विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओड़िशा के इंडस्ट्रीज़ मंत्री श्री सम्पद स्वैन थे। सचिवालय के अनेक IAS अधिकारियों, भुवनेश्वर के मेयर, तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (Vice Chancellors) को आमंत्रित किया गया था, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ा दिया।” 8,000 से अधिक लोगों ने एक साथ शांत, शक्तिशाली योग-दर्शन देकर दिव्य वातावरण निर्मित किया।    

उपस्थिति और समग्र प्रभाव

पूरे दिन के कार्यक्रम में 13,000 से अधिक लोगों की सहभागिता रही, जिसने स्वर्ण जयंती समारोह को ऐतिहासिक, भव्य और अविस्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

“यह सम्पूर्ण भव्य आयोजन यूनिट-9, भुवनेश्वर की सब-ज़ोन प्रभारी बीके गीता दीदी के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।”

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments