वन्दे मातरम की 150 वीं जयन्ती पर ब्रहमाकुमारीज एवं राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ का संयुक्त आयोजन
संस्कारित बच्चे ही आगे चलकर बनेंगे राष्ट्ररक्षक …. बी.के. शान्ता बहिन
हाथरस‚ आनन्दपुरी कालोनी : उत्तर प्रदेशप्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय एवं आर०एस०एस० के संयुक्त तत्वावधान में वन्दे मातरम की 150 वीं जयन्ति वर्ष के उपलक्ष में आयोजन किया गया। इसमें आर०एस०एस० के प्रान्त प्रचारक भाई धर्मेन्द्र ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रहमाकुमारी बहिनों द्वारा अतिथियों का बैज लगाकर एवं पीत वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सम्बोधन में आर०एस०एस० के प्रान्त प्रचारक भाई धर्मेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2025 अनेक रूप से महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150 वीं जयन्ति वर्ष के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी वर्ष के अलावा आन्दोलनकारी बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयन्ति तथा सिक्खों के गुरू तेग बहादुर जी के 350वीं शहीदी दिवस मना रहा है। यही भारतीय संस्कृति है जो हर धर्म ‚ सम्प्रदाय का स्वागत करती है।
अपने आशीर्वचन में सम्बोधित करते हुए प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय के आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र संचालिका राजयोग ि शक्षिका बी०के० शान्ता बहिन ने कहा कि इस आयोजन से बच्चों खासतौर पर किशोरवय को जोडने का अभिप्राय है कि बच्चों को अपने पूर्वजों एवं देश के ऊपर बलिदान हुए त्यागी जनों की जानकारी मिल सके। साथ ही राष्ट्रवंदन भी सीखते हैं। संस्कारित बच्चे ही आगे चलकर राष्ट्ररक्षक बनेंगे। किशोरवय वह उम्र होती है जिसमें बालक के जीवन का परिवर्तन होता है।
कार्यक्रम की सम्पन्नता से पूर्व कमल पब्लिक स्कूल एवं विकास हैप्पी होम स्कूल के बच्चों सहित सभी अतिथियों एवं ब्रहमावत्सों द्वारा वन्देमातरम गीत गाया गया।
बी०के० वन्दना बहिन ने उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने एवं पर्यावरण संरक्षक की प्रतिज्ञा कराई।
आर०एस०एस० के प्रान्त प्रचारक भाई धर्मेन्द्र ‚ जिला प्रचारक जय प्रकाश‚ नगर प्रचारक भाई शिवम‚ अजय कुलश्रेष्ठ‚ जितेन्द्र सिंह तोमर‚ गजेन्द्र भाई‚ के०पी०एस० के प्रबन्धक कमल गुप्ता‚ विकास हैप्पी होम स्कूल के रविन्द्र निगम‚ बी०के० वन्दना बहिन‚ बी०के० पूजा बहिन‚ सहित अनेक ब्रहमावत्स उपस्थित थे। संचालन बी०के० दिनेश भाई ने किया। कार्यक्रम के उपरान्त सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सद्साहित्य भेंट किया गया।









