बिजावर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय द्वारा सब जेल में कैदी भाइयों के बीच में ब्रह्माकुमारी परिवार की बहन भाइयों द्वारा गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन थीम पर प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें बीके प्रीति बहन ने बंदी भाइयों को वृद्ध जनों के सम्मान में बताते हुए कहा कि हमारे घर के वृद्ध जन एक विशाल भट्ट वृक्ष की तरह है हमें जैसे वह पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन देता है ऐसे ही हमारे घर के बुजुर्ग हैं वह हमारे लिए एक पेड़ की छाया है या कहीं एक पॉजिटिव एक सकारात्मक ऊर्जा देने के लिए वह हमारे लिए सच्ची ऑक्सीजन है या यह कह जीवन के सही मार्ग देने में उनका विशेष सहयोग प्रदान करते हैं इसीलिए हमारे घर के जो वृद्ध जन है उन्हें अनदेखा न करें उनका सम्मान जरूर करें।
इस प्रोग्राम में बिजावर सब जेल के सहायक जेल अधीक्षक मुकेश मांझी सहित मेल नर्स रेनू उपस्थित रहे।
बी के साधन बहन ने मात पिता के सम्मान में गीत द्वारा सभी को उनके प्रति सम्मान की भावना बधाई प्रोग्राम में जेल अधीक्षक मुकेश मांझी ने आई हुई ब्रह्मकुमारी बहनों का धन्यवाद किया वह ऐसे प्रोग्राम को करते रहने का आग्रह किया।








