मुख पृष्ठसमाचारकरनाल: ब्रह्माकुमारी शिविका तथा बीके आरती के समर्पण समारोह के उपलक्ष्य में...

करनाल: ब्रह्माकुमारी शिविका तथा बीके आरती के समर्पण समारोह के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन

करनाल,हरियाणा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात की ओर से ब्रह्माकुमारी शिविका तथा बीके आरती के समर्पण समारोह के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। बीके शिविका तथा बीके आरती ने स्वेच्छा से परमात्मा शिव को अपना पति परमेश्वर चुना। शिव परमात्मा को अपना आजीवन साथी चुना। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने कार्यक्रम में शिरकत की। 

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि इन बहनों ने अपने जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया है। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम बहुत बड़ा है, लेकिन यह त्याग, तपस्या, सेवा का जीवन उससे बहुत ऊंचा है। उन्होंने इस मौके पर दोनो बहनों को शुभकामनाएं दी कि यह और भी आगे बढक़र समाज की सेवा करें और अपना भाग्य बनाएं। 

कैथल से पधारी राजयोगिनी पुष्पा दीदी ने कहा कि घर में कन्या जैसे ही बड़ी होने लगती है। माता पिता को चिंता हो जाती है, लेकिन यहां तो कोई चिंता की बात नहीं। परमात्मा वर और उसका घर भी इतना सुंदर इन कन्याओं को मिला है। उन्होंने कहा कि एक बल एक भरोसा, कभी किसी की बात दिल पर नहीं रखना, सबसे गुण सीखना अहंकार कभी नहीं करना। 

राजयोगिनी बी. के प्रेम दीदी ने कहा कि यह दोनों कन्याएं बहुत ही गुणवान हैं। दिल से परमात्मा पर न्यौछावर हुई हैं। सेवा की इन्हें बहुत लग्न है। 

ब्रह्माकुमारी संगीता बहन नीलोखेड़ी ने कहा कि समर्पण माना एक विचार कि मैं परमात्मा की हूं परमात्मा मेरा है। बस दिल से उसका बन जाना इससे आसान कोई और काम नहीं। 

ब्रह्माकुमारी रेणू बहन घरौंडा ने कहा कि इन कन्याओं ने परमात्मा को अपना पति स्वीकार किया है। यह सच्ची पार्वतियां हैं। अमरनाथ शिव ने इनको अपना बना लिया है। 

ब्रह्माकुमारी सुदेश बहन तरावड़ी ने कहा कि शक्ति मार्ग में हम सुनते थे शिव की बारात तो आज हमारी दोनों बहनें सदा के लिए शिव की हो गई। निफा संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट नरेश बराना ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। 

नन्हें मुन्हे बच्चों विशेषकर कुमारी रीतिका, तवीशी, आरती, खुशी व लक्षिता ने अपने नृत्यों द्वारा सबका मन मोह लिया। रितेश, विक्रांत, हिमांशु ने बहुत ही सुंदर नृत्य कर समा बांधा। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी शिविका व आरती ने शिवलिंग पर जयमाला अर्पण की। केक काटा तथा अपने जीवन के सुंदर अनुभव साझा किए। वरिष्ठ राजयोगिनी शिक्षिका बीके शिखा का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया। पठानकोट से पहुंचे राजयोगी ओमप्रकाश शर्मा ने पंजाबी गीतों पर सबको भंगड़ा करने पर मजबूर कर दिया। सुरिंद्र गाबा ने स्वागत गीत सुनाए। ब्रह्माकुमारी संगीता बहन सहारनपुर ने बहुत ही कुशलता से मंच संचालन किया। मंचासीन सभी का स्वागत गुलदस्ता तथा सरोपे डालकर किया गया। जनसमूह के लिए ब्रह्मा भोजन का भी प्रबंध किया गया। इस मौके पर भारद्वाज नरवान, शिव नरवान, शीला देवी, आर के राणा, ऋषि राज, के के चावला, के के खन्ना, सुरेश कुमार, छवि चौधरी, विमल मेहता, सिमरन चौधरी, सुनीता मदान, नेहा अरोरा, आर एन अरोड़ा व हरि कृष्ण नारंग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments