मुख पृष्ठWingsMedical Wingरीवा: नशा मुक्ति अभियान रीवा का पांचवा आयोजन सफलतापूर्वक गंगानगर रीवा में...

रीवा: नशा मुक्ति अभियान रीवा का पांचवा आयोजन सफलतापूर्वक गंगानगर रीवा में संपन्न हुआ

रीवा मध्य प्रदेश: मेरा भारत नशा मुक्त स्वच्छ स्वस्थ स्वर्णिम भारत की योजना के तहत, मेरा रीवा नशा मुक्त रीवा का पांचवा आयोजन आज गंगानगर वार्ड नंबर 6 (पुराना कबाड़ी टोला) में  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में100 से अधिक  समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों ने अपना योगदान दिया जिसमें  पत्रकार ,व्यापारी चिकित्साविद, शिक्षा विद एवं गणमान्य जनों ने नशा मुक्त रीवा बनाने का अपना योगदान सुनिश्चित किया जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित बुद्धिजीवियों ने कहा कि इस कार्य योजना को एक मूर्त रूप देने के लिए हमें एकजुट होकर के प्रयास करना होगा तभी हम इसमें सफल हो पाएंगे । नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक नेअपने संदेश में कहा कि सभी के प्रयास से रीवा में नशा मुक्ति अभियान ज़रूर सफल रहेगा और हम सब अपने नशा मुक्ति के लक्ष्य को जरुर हासिल करेंगे, यह हमारा दृढ़ विश्वास है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में श्री राजेश पाल सरपंच , डॉक्टर मेजर विभा श्रीवास्तव प्राचार्य कन्या महाविद्यालय रीवा ,रेड हार्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह बघेल ,वरिष्ठ कवि डॉ अमित कुमार  द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायई हरभगवान सिंह, वरिष्ठ नागरिक विजय बेंजामिन ,प्राचार्य दीपक तिवारी ,पीयूष पाठक तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रीवा की प्रभारी बीके लता दीदी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सरपंच राजेश पाल ने कहा कि हम सभी मिलकर के रीवा को एक नशा मुक्त नगर बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे ।डॉक्टर मेजर विभा श्रीवास्तव ने कहा कि वह कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता के आयोजन करके एक नशा मुक्ति की टीम तैयार करेंगे जो नशा मुक्ति के आयोजनों को प्रभावी रूप से अपना योगदान देगी। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार संतोष नामदेव ने कहा कि वह आगामी महीनो में वह 05 बड़े कार्यक्रम करा करके जागरूकता का कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए व पूर्ण सहयोग देंगें। वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद एवं एम आई सी सदस्य धनेंद्र सिंह बघेल ने अपने संदेश में कहा कि वह नशा मुक्ति वार्ड नंबर 6 और गंगानगर को बनाने में अपना पूर्ण सहयोग  प्रदान करेंगे।रेड हार्ट फाऊंडेशन के अध्यक्ष श्री दीपक सिंह बघेल ने कहा कि नशा मानवता के लिए अभिशाप है ,सभी को मिलकर के नशा मुक्त समाज बनाने का व्रत उठाना चाहिए बीड़ा उठाना चाहिए ,तभी समाज सुखी और शांतिपूर्ण बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने अगले 15 कार्यक्रमों की रूपरेखा सुनिश्चित करके सभी  वार्डो का कार्यक्रम प्रस्तुत किया और कहा कि वह नशा मुक्ति कार्यक्रमों में संपूर्ण योगदान देंगे ताकि रीवा हमारा नशा मुक्ति और आदर्श नगर बन सके ।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान रीवा की प्रभारी बीके लता दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन और नशा मुक्त बनाने के आध्यात्मिक पहलुओं से अवगत कराया ।नशा मुक्त रीवा के ब्रांड एंबेसडर प्राचार्य बी के दीपक तिवारी ने अपने 10 वर्षीय नशा मुक्ति जीवन के जीवंत उदाहरण से सभी को नशा मुक्ति हेतु शक्तिशाली प्रेरणा प्रदान की। बीके कृतिका तिवारी ने ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा बहुत ही ज्ञान वर्धक रीति से कराया।

ब्रह्माकुमारी संस्थान रीवा के नशा मुक्ति अभियान रीवा संभाग के संचालक बीके प्रकाश द्विवेदी ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और कहा कि नशा छोड़ने से ही मनुष्य संस्कारी और एक आदर्श नागरिक बन सकता है।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों में कार्यक्रम के आयोजक रामावतार पटेल, राकेश पटेल ,राजेश पटेल, स्नेहा पटेल दीपक सिंह दीपक सिंह चौहान ,मोहसिन खान,महेश सिंह ,सलमान खान तथा अभिषेक पटेल, राजेंद्र विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही नशा मुक्त गंगानगर ,नशा मुक्ति रीवा की जागरूकता की एक नशा मुक्ति यात्रा भी निकली गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments