मुख पृष्ठराज्यराजस्थानरावत भाटा: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मीडिया एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित शांति ,...

रावत भाटा: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मीडिया एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित शांति , एकता और विश्वास का दिया संदेश

रावत भाटा, राजस्थान। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गांधीनगर की ओर से मीडिया एवं पत्रकारों के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति, एकता और विश्वास के मूल्यों को सशक्त करते हुए सकारात्मक, मूल्यनिष्ठ एवं जनकल्याणकारी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने प्रभावशाली एवं अनुशासित ढंग से किया। संस्था का परिचय ब्रह्माकुमारी लवीना बहन द्वारा दिया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज में शांति, नैतिकता एवं मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का आत्मीय स्वागत ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस.डी. वैष्णव सुखवाल, अध्यक्ष – सुखवाल समाज, सीए डॉ. अर्जुन मुंद्रा जी, एवं अर्बन बैंक की एमडी श्रीमती वंदना विजरानी जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे ब्रह्मा कुमार कोमल भाई, एडिटर-इन-चीफ, मधुबन न्यूज़ रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया समाज में शांति, एकता और विश्वास की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है। सकारात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता से समाज में आपसी सद्भाव, विश्वास और एकता को मजबूती मिलती है। विशेष अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी रावतभाटा सेंटर की इंचार्ज बीके अंकिता दीदी तथा चित्तौड़गढ़ प्रतापनगर सेंटर की इंचार्ज बीके आशा दीदी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि आंतरिक शांति से ही बाहरी शांति संभव है और मीडिया इसमें सेतु की भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और इसे समाज में शांति, एकता एवं विश्वास को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक आयोजन बताया।

कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ गांधीनगर केंद्र की ओर से किया गया, जो सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments