“व्यसन मुक्त समाज के लिए बढ़े कदम: एसपी ऋषिकेश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रथ को किया रवाना”
“नरसिंहपुर में गूँजा नशा मुक्ति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ की रैली में जुटे शहर के प्रबुद्ध जन और पत्रकार”
नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। नए वर्ष 2026 के प्रथम दिन जिला मुख्यालय में सकारात्मकता और समाज सुधार के संकल्प की गूँज सुनाई दी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल जन-जागरण रैली का भव्य आयोजन किया गया।
दिव्य संस्कार भवन में नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी
रैली के शुभारंभ से पूर्व, नए वर्ष के पावन अवसर पर संस्थान के ‘दिव्य संस्कार भवन’ में नव वर्ष का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ संस्थान के सभी भाई-बहनों ने अत्यंत हर्षोल्लास के साथ एकत्रित होकर एक-दूसरे को नव वर्ष की मंगलमयी शुभकामनाएं दीं। आध्यात्मिक उमंग-उत्साह के साथ सभी ने समाज को व्यसन मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया, जिसके पश्चात जन-जागरण रैली का आगाज़ हुआ।
गुरुवार को नरसिंहपुर के नगरपालिका चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा उपस्थित रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और कहा कि नशा मुक्त समाज ही उन्नत राष्ट्र की नींव है। उन्होंने नशा एक ऐसी बुराई है जो पीढ़ियों को नष्ट कर देती हैपुलिस ‘ईगल क्लॉक’ ऑपरेशन के माध्यम से नशे के विरुद्ध सख्त है और करोड़ों का गांजा व चरस जब्त कर चुकी है
एसपी ने सामाजिक संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध जन-चेतना हर गली और मोहल्ले तक पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने अपील की कि सामाजिक, मानसिक और आर्थिक बर्बादी से बचने के लिए समाज को एकजुट होकर नशे को जड़ से मिटाना होगा।
रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय संयोजिका ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन जी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कोठारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मीडिया जगत के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार निलेश जाट जी, वरिष्ठ पत्रकार हेमराज विश्वकर्मा जी, बबलू चौधरी एवं संदीप दुबे उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने समाज को जागरूक करने के इस महाभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
ब्रह्माकुमारी बहन कुसम दीदी ने कहा है कि ब्रह्माकुमारी संस्थान, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का संचालन कर रहा है। इस अभियान के तहत जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक संपूर्ण विश्व सहित भारत के हर प्रदेश को व्यसन मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। संस्थान के जोनल ऑफिस के माध्यम से ‘नशा मुक्त मध्य प्रदेश’ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही संस्थान पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास जैसी जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय है।
मुशरान पार्क पर संध्या कोठारी जी ने किया रैली का स्वागत नगरपालिका चौराहे से प्रारंभ होकर यह रैली जब शहर का भ्रमण करते हुए मुशरान पार्क पहुँची, तो वहाँ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संध्या कोठारी जी ने रैली का स्वागत किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नए वर्ष पर समाज को सकारात्मक दिशा देने का यह प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने युवाओं से व्यसन त्याग कर श्रेष्ठ जीवन अपनाने की अपील की।
रथ के माध्यम से जन-जागरण
इस पूरी रैली के दौरान माउंट आबू से आए रथ संचालक यशवंत भाई ने अपने विशेष रथ के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाया। बड़ी संख्या में नागरिकों और संस्थान के सदस्यों ने नारों व तख्तियों के माध्यम से समाज को व्यसन मुक्त होने के लिए प्रेरित किया।





