ब्रह्माकुमारी नागठाणे सेवा केंद्र पर पत्रकार भाईयों का किया सम्मान
नागठाणे, महाराष्ट्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय स्थानीय सेवा केंद्र की प्रभारी बी के डॉ. सुवर्णा दीदी तथा बी के लक्ष्मी ने 6 जनवरी बालशास्त्री जांभेकर जयंती पत्रकारिता दिन के रूप में मनाया।
इस अवसर पर 50 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार हुये सम्मिलित , बडे उमंग उत्साह से उनका सेवा केंद्र पर समान किया गया. उन्हे ईश्वरीय संदेश देकर माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया गया। व्हाईस मीडिया के द्वारा बि के डॉक्टर सुवर्णा बहन को पत्रकारिता दिन के अवसर पर” नारीशक्ती पुरस्कार” से किया गया सम्मानित। यह पुरस्कार व्हॉइस ऑफ मीडिया सातारा जिल्हा के अध्यक्ष अनिल करंदीकर तथा व्हॉइस मीडिया कार्यकारणी सदस्य के द्वारा दिया गया ,इस समय उपस्थित सातारा जिला के उपाध्यक्ष अनिल मोरेजी साथ में 50 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम में हुए सम्मिलित ।












