मुख पृष्ठसमाचारझोझूकलां: भारतीय सेना के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

झोझूकलां: भारतीय सेना के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

झोझूकलां (हरियाणा): युवाओं में देशभक्ति व सकारात्मक सोच की भावना पैदा करता है भारतीय सेना के लिए रक्तदान यह उद्गार राही एसोसिएशन व ब्रह्माकुमारीज़ झोझूकलां के समाज सेवा प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में सांगवान अस्पताल झोझूकलां में भारतीय सेना के लिए आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बाढ़डा विधायक उमेद पातुवास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने रक्तदाताओं और सेना अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया।  पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी अध्यक्ष सूबेदार सोमबीर शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करता है रक्तदान। रक्तदान वास्तव में सबसे बड़ा व महा पुण्य का कार्य है।   उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ व अन्य सामाजिक संगठनों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है क्योंकि रक्त फैक्ट्री में नहीं बनता केवल दान किया जा सकता है। 

झोझूकलां-कादमा क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए भारतीय सेना के लिए रक्तदान देशभक्ति व देश सेवा की भावना पैदा करता है वास्तव में रक्तदान अमूल्य व अनोखा अनजान को जीवन दान है  । ब्रह्माकुमारी वसुधा व ज्योति बहन ने दिल्ली छावनी से सेना रक्त संग्रह टीम व सेना अधिकारी सूबेदार अरविंद शुक्ला व उनकी टीम को ईश्वरीय सौगात प्रदान की। 

शिविर में 225 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया एवं भारतीय सेना के लिए 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।* इस अवसर पर  ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि युवा शक्ति को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए रक्तदान से बड़ा पुण्य व सकारात्मक कार्य कोई हो नहीं सकता। उन्होंने युवाओं को अपनी शारीरिक व मानसिक शक्ति को समाज के नव निर्माण में लगाने की अपील की।  भारतीय सेना के लिए शिविर की व्यवस्था सशस्त्र सेना आधान केंद्र दिल्ली छावनी की टीम द्वारा किया गया।  सांगवान अस्पताल के निदेशक डॉ विनय सांगवान व राही एसोसिएशन के अमित जाखड़ ने कहा कि रक्तदान शिविर में 125 रक्तदाताओं ने भारतीय सेना के लिए रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सांगवान अस्पताल ब्रह्माकुमारीज़ व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमार मा.सुनील ने आभार व्यक्त करते हुए कहा  कि युवाओं को नेक कार्य में लगाकर ही समाज का उत्थान संभव है। इस अवसर पर राष्ट्रपति अवार्ड वीर नारी पिंकी सांगवान व सांगवान खाप तेरह के प्रधान सूरजभान, सोम एडवोकेट, ,पूर्व मुख्याध्यापक विनोद सांगवान, मास्टर संजू झोझू, बिशन सिंह आर्य सामाजिक कर्यकर्ता, डॉ योगेंद्र देशवाल, डॉ संजीव मड़िया डॉ नरेंद्र सिंह,डॉ यशपाल पंवार, डॉ एकता आदि उपस्थितथे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments