आबू रोड , राजस्थान। समाज सेवा प्रभाग (RERF), ब्रह्माकुमारीज़ तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य हुए MoU के अंतर्गत “संगम: गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” अभियान के तहत, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और जीवन–उत्थान को सुदृढ़ करने हेतु राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय प्रतिज्ञा अभियान प्रारम्भ किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य समाज में बड़े-बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सद्भाव, संवेदनशीलता और करुणामयी देखभाल की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
अभियान के तहत सभी से विनम्र अनुरोध है कि दिए गए QR Code को स्कैन कर ‘Take Pledge’ बटन पर क्लिक करते हुए अपना प्रतिज्ञा फ़ॉर्म अवश्य भरें, ताकि सामूहिक संकल्पों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में गरिमा, सुरक्षा और सहयोग का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके।
सभी भाई-बहनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्र हितकारी सेवा अभियान में सहभागी बनकर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की संस्कृति को आगे बढ़ाएँ।




