मुख पृष्ठराज्यझारखण्डजमशेदपुर: प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57 वीं पुण्य तिथि पर शांति दान...

जमशेदपुर: प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57 वीं पुण्य तिथि पर शांति दान व 66 यूनिट रक्त एकत्र हुआ – राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी

जमशेदपुर, झारखण्ड: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यूनिवर्सल पीस पैलेस सेवाकेंद्र कोल्हान क्षेत्र मुख्यालय ,मेरीन ड्राइव,सोनारी, में रविवार को संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57 वीं पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कोल्हान क्षेत्र प्रमुख राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी ने कही कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का पुण्य तिथि “विश्व शांति दिवस” के रूप में संस्थान में 140 देशों में मनाया जाता है । आज के विशेष दिवस पर परमात्मा पिता से शांति लेकर सभी ब्रह्माकुमार- ब्रह्माकुमारी विश्व में शांति का दान दें मानव सेवा कर सच्चा मिसाल बन रहे हैं। वर्तमान समय में विश्व को शांति की अति आवश्यकता है। ब्रह्मा वत्सों के प्रेरणा स्त्रोत प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के मार्गदर्शन पर आज विश्वभर में लगभग बीस लाख लोग चल अपनी आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से विश्व की सेवा करने तथा विश्व परिवर्तन के कार्य में सहयोगी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।रक्तदान एक बहुत ही स्वस्थ एवं श्रेष्ठ अभ्यास है और ऐसे महत्वपूर्ण दिन पर रक्तदान करना दोहरा पुण्य एवं दुआएँ कमाने का विशेष अवसर है। हम संकल्प लेते हैं कि यूनिवर्सल पीस पैलेस मुख्य सेवाकेंद्र जमशेदपुर में हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान शिविरआयोजित किया जाएगा।और लगातार 52 बार ब्रह्मा के पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित भी हो चुका है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथियों का आगमन होता रहा। दिनेश कुमार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष,जमशेदपुर,समाज सेवी श्रीमती विनीता साहा,समाजसेवी श्रीमती सीमा कुमारी सिंह ,क्षत्रिय समाज की अध्यक्षा जमशेदपुर।
श्री दिनेश कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है, मैं भी 64 बार रक्तदान कर चुका हूं।हरेक व्यक्ति को इस महान पुण्य कार्य में सहयोगी बन चाहिए। ब्रह्माकुमारीज संस्थान समाज के लिए वरदान है।
विनीता साहा जी ने कार्यक्रम को संबोधित कर बोली कई लोग रक्तदान करने से डरते हैं लेकिन सच तो यह है कि रक्तदान करने से हमारा हृदय मजबूत होता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। 650+ कैलोरीज बर्न होती है और साथ ही साथ आपकी बॉडी में एक्सेस आयरन डिटॉक्स हो जाता है ।
इस विशेष दिन पर आसपास के सभी सेवाकेंद्रों की केंद्र-प्रभारी बहनें भी यहाँ एकत्रित हुईं और भोग/प्रसाद अर्पित कर ब्रह्मा बाबा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में लगभग 1000 भाई-बहनों ने उपस्थित होकर ब्रह्मा बाबा को नमन किया।* श्रद्धांजलि के पश्चात वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी को आशीर्वाद, तिलक एवं प्रसाद प्रदान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सभी ने शांति और मौन में रहकर ब्रह्मा बाबा का स्मरण किया। कार्यक्रम में सभी भाई-बहनों ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और अनेक लोगों ने परिसर में बैठकर राजयोग ध्यान का अभ्यास किया।
ब्रह्मा बाबा की स्मृति में सेवा भाव के अंतर्गत एक दिव्य रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कुल 66 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को प्रमाण पत्र और ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सदस्यों को भी ब्रह्माकुमारीज़ कोल्हान प्रमुख वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी वा अतिथियों द्वारा ईश्वरीय सौगात प्रदान कर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments