मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।बैतूल: संगम प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

बैतूल: संगम प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

बैतूल, मध्यप्रदेश। सेवाभारती आनंद धाम में संगम प्रोजेक्ट के अंतर्गत गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन विषय पर ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राजयोग ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल की प्रमुख ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी ने राजयोग के माध्यम से मानसिक शांति, आत्मसम्मान व सकारात्मक जीवन की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सुश्री रोशनी वर्मा, सेवाभारती के जिला अध्यक्ष भ्राता मुकेश खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीके नंदकिशोर भाई ने किया तथा बीके सविता बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने गहरी शांति व आनंद का अनुभव किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments