मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।खजुराहो : ग्राम पाय एवं ग्राम भुस्का में महाशिवरात्रि पर्व मनाया मनाया...

खजुराहो : ग्राम पाय एवं ग्राम भुस्का में महाशिवरात्रि पर्व मनाया मनाया गया

खजुराहो, मध्य प्रदेश। ग्राम पाय एवं ग्राम भुस्का में महाशिवरात्रि पर्व मनाया मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनक राजा पब्लिक स्कूल से शोभायात्रा निकाल कर किया गया । यह शोभा यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए देवी जी के मंदिर में पहुंची । वहां पर शिव संदेश देते हुए एवं महाशिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए खजुराहो सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी विद्या बहन जी ने कहा शिव परमात्मा जो की निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप हैं वह महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस धरा पर अवतरित होते हैं और हम सभी भक्तों को दुखों से छुड़ाते हैं हम उनका हाथ तो थाम कर देखें वह कभी हमारा कोई भी काम बिगड़ने नहीं दे सकते। महाशिवरात्रि पर्व अज्ञानांधकार को मिटाकर रोशनी लाने का पर्व हैं ।परमात्मा मिलन का पर्व हैं। अतः हम सभी को अपना बुद्धि का योग परमात्मा से जोड़ना, परमात्मा को अपना सर्व संबंधी मानकर हर एक बात उनके समक्ष रखें उन्हें हर समय अपना साथी बनाएं ।
भगवान से डरे नहीं बल्कि उन्हें अपने घर का सदस्य बनाएं, क्योंकि भगवान बहुत प्यारा है वह हम सबको बहुत प्यार करता हैं ‌। आज हम कोई भी कार्य करते हैं पूजा पाठ भक्ति तो वह हम डर के कारण करते हैं कि कहीं भगवान नाराज न हो जाए लेकिन भगवान से डरना नहीं है भगवान तो भावना का भाड़ा देते हैं हमारी जैसी भावना होगी वैसे ही भगवान हमारी मनोकामना पूर्ण करते हैं। साथ ही साथ
आध्यात्मिक प्रदर्शन के आयोजन में भी अनेक भक्तों ने अध्यात्म ज्ञान समझ कर अपने जीवन को धन्य बनाया। अनेकानेक भक्तों की भीड़ में शिवरात्रि का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शंकर – पार्वती जी की चैतन्य झांकी एवं शिव भोलानाथ ज्योर्तिंलिंग के रूप में विराजमान रहें। वहीं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए ।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने शिव भोलेनाथ की आरती करके प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments