छोटा उदेपुर, गुजरात : ब्रह्मा कुमारीज़ सेवाकेंद्र की जिला प्रभारी बी.के.डॉ. मोनिका दीदी को ( राजस्थान ) जयपुर शहर में समर्पण संस्था द्वारा सम्मानित किया गया I समर्पण संस्था द्वारा आयोजित 10 वाँ राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव -2025 अवार्ड समारोह में देश भर से चयनित 44 विभूतियों को “समर्पण समाज गौरव – 2025 “ से सम्मानित किया गया।






