मुख पृष्ठशिव जयंतीकादमा: 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

कादमा: 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

कादमा (हरियाणा): आध्यात्मिकता के बल से ही भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में नवदशकोत्सव 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित व शिव ध्वजारोहण करते हुए बाढ़डा एसडीएम आशीष सांगवान ने व्यक्त किए। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था मानव निर्माण का काम कर रही है जिससे समाज में आपसी प्रेम भ्रातृत्व की भावना आएगी और समाज मूल्य निष्ठ बनेगा। महाशिवरात्रि महोत्सव पर दीप प्रज्वलन करते हुए एसडीएम आशीष सांगवान, ब्रह्माकुमारी गरिश्मा बहन माउंट आबू ,जिला पार्षद अशोक थालौर,ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, सरपंच प्रतिनिधि महेश फौजी, सचिन सरपंच बडराई, सतबीर शर्मा, विकास शर्मा, रामौतार साहब,सुबे पंच,ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने शुभारंभ किया।
सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने परमात्मा शिव विकारों के अंधकार को मिटा दिव्य ज्ञान, गुण और शक्ति से प्रकाशित कर समाज को मूल्य निष्ठ बना एकता के सूत्र में बांधते हैं । इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन ने दृढ़ प्रतिज्ञा करवाते हुए कहा कि आपसी मतभेद वैर भाव को समाप्त कर प्रेम भाव को बढ़ा अपने रिश्तो व संबंधों को मजबूत बनाना है। प्रेम सबसे बड़ी अमीरी है। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाते हुए कहा कि मेडिटेशन एक ऐसी औषधि है जिससे हम अपने मन को सुख शांति आनंद से भरपूर कर तनाव रहित बना घर, परिवार व समाज को सुखी व दिव्य समाज बना सकते हैं।
माउंट आबू राजस्थान से पधारी ब्रह्माकुमारी गिरिश्मा बहन ने कहा कि हम सभी सुख शांति आनंद में रहना चाहते हैं तो इस महाशिवरात्रि पर अपने अंदर की कोई भी एक बुराई का दान अवश्य करने का संकल्प लें जिससे हमारे खुद के जीवन के साथ-साथ घर परिवार समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा और हमारा जीवन सुखमय बन जाएगा। सचिन सरपंच बडराई ने कहा कि आज समाज में मानवीय मूल्यों की आवश्यकता है जो आध्यात्मिकता से ही संभव है । ब्रह्माकुमारीज संस्था की शिक्षाएं समाज उत्थान का कार्य कर रही है।
सरपंच प्रतिनिधि महेश फौजी व जिला पार्षद अशोक थालौर ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा की सर्व के सहयोग से ही सुखमय संसार आएगा हम सभी अच्छी सोच के साथ श्रेष्ठ कर्म करने की तरफ बढ़े।
झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने सभी को नशामुक्त जीवन व गौरवपूर्ण वृद्धावस्था जीवन की शपथ दिलाई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के द्वारा परमात्मा शिव का गुणगान कर सबका मनमोहन लिया। इस अवसर पर सैकड़ों भाई बहने उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments