शिव ध्वज फहराकर मनाया शिव अवतरण दिवस
छतरपुर, मध्य प्रदेश। शिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा छतरपुर नगर आयोजित विशाल सप्त दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंगम मेले में तृतीय दिवस शिव जयंति पर्व को भव्य शिवरात्रि महोत्सव के रूप मनाया गया। इस पावन पर्व खजुराहो सेवाकेन्द्र प्रभारी बी. के. विद्या बहन ने शिव ध्वज फहराकर मेले में पधारे श्रद्धालुओं को को शिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा शिवरात्रि का त्योहार हम सभी मनुष्य आत्माओं के पिता परमपिता परमात्मा शिव के इस धरा पर अवतरण का यादगार है। उन्होंने बताया कि परमात्मा शिव इस धरा पर अवरित होकर ईश्वरीय ज्ञान और योग के माध्यम से खुशनुमा जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं । परमात्मा के दिव्य संदेश के उन्होंने शिव ध्वज का महत्व भी बताया। ध्वाजारोहण के पश्चात् हरपालपुर सेवाकेन्द्र प्रभारी बी. के. आशा बहन ने व्यसनों को त्याग श्रेष्ठ जीवन जीने की शपथ दिलाई।
उक्त कार्यक्रम की शुरूआत में दीप प्रज्जवलन से की गई तत्पश्चात् बिजावर सेवाकेन्द्र प्रभारी बी. के. प्रीति ने कहा शिवरात्रि में जो रात्रि शब्द जुड़ा है वह सामान्यतः दिन और रात्रि की बात नहीं है बल्कि वह कलियुग की घोर अंधियारी रात का प्रतीक है उस रात्रि के घोर अंधियारी रात में हर मानव भटक रहा है और अपने लक्ष्य से पथभ्रमित होकर गलत कामों की ओर बढ़ रहा है तब ऐसी कलयुग रूपी में रात्रि ज्ञान सूर्य परमात्मा का अवतरण रात को दिन अर्थात् स्वर्णिम भारत बनाने के लिए होता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया रहीं इसके अलावा मंच डॉ. के.के. चतुर्वेदी, गिरजा पाटकर, एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे इन सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा अनेक मनमोहक सांस्कृति प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं।
इस मेले में लगी हुई आध्यात्मिक प्रदर्शिनियों को सभी अतिथियों ने समझा इसके पश्चात् दिव्य अनुभूति कक्ष में सभी ने मेडिटेशन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय साहित्य एवं प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
इस मेले में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में व्यापारी सम्मेलन रखा गया है।










