मुख पृष्ठराज्यउत्तराखंडआगरा: महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज आर्ट गैलरी म्यूजियम द्वारा विशेष आयुर्वेदिक, योग एवं...

आगरा: महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज आर्ट गैलरी म्यूजियम द्वारा विशेष आयुर्वेदिक, योग एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

आगरा,उत्तराखंड: महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आर्ट गैलरी म्यूजियम के तत्वावधान में शिव संगम गार्डन, टीडीआई मॉल के सामने, आगरा में एक विशेष आध्यात्मिक, आयुर्वेदिक एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बीके भगवान दास भाई जी (BAMS, MD – स्वस्थवृत्त) (वरिष्ठ प्रोफेसर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज – वाराणसी)
ने “व्यक्ति को देखकर मानसिक स्थिति की पहचान” विषय पर अनुभव आधारित मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. भगवान दास भाई जी ने उपस्थित अनेक भाई-बहनों की मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने आयुर्वेदिक उपचार पद्धति के साथ-साथ स्वस्थ जीवन हेतु उपयोगी विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम भी बताए। साथ ही राजयोग के प्रयोग द्वारा जल को चार्ज करने की विधि समझाकर उसका व्यावहारिक अनुभव भी कराया।
विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि कुछ भाई-बहन साउथ अफ्रीका जैसे दूर देश से भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिन्हें पूर्व में कई चिकित्सकों से उपचार के बाद भी समाधान नहीं मिला था। डॉ. भगवान दास भाई जी द्वारा केवल 5 मिनट में राजयोग प्रयोग से चार्ज किए गए जल को ग्रहण करने पर उन्हें लाभ का अनुभव हुआ।
डॉ. भगवान दास भाई जी को 15 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय, शिक्षण एवं प्रशासनिक अनुभव है तथा वे 30 वर्षों से ईश्वरीय ज्ञान से जुड़े हुए हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक होने के साथ-साथ वे वर्षों से योग, राजयोग एवं चेतना आधारित प्रयोगों द्वारा रोग निवारण के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं।
वाराणसी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज उनसे उपचार एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं, जिनमें से अनेक को पहले अन्य स्थानों पर समाधान नहीं मिल पाया होता है।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन ब्रह्मा कुमारीज आर्ट गैलरी म्यूजियम, आगरा की प्रभारी बीके मधु दीदी के मार्गदर्शन में, बीके माला दीदी एवं बीके संगीता बहन के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन हेतु शिव संगम गार्डन में स्थान उपलब्ध कराने में बीके राम बहादुर भाई विशेष सहयोग रहा।
इस विशेष आयोजन से लगभग 500 से अधिक भाई-बहनों ने प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।
बीके अनूप भाई तथा सभी भाई-बहनों के सहयोग, सेवा-भाव और अनुशासन से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।


वीडियो डाउनलोड लिंक: https://we.tl/t-Km4LM6bdlv
https://youtu.be/2Oe1Xz4FLro?si=dsGww41VEG3qW6QQ






RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments