विदिशा, मध्य प्रदेश। महिला पतंजलि योग समिति की बैठक में योगाचार्य स्वामी रामदेव की शिष्या देवादिती हरिद्वार से विदिशा उपस्थित रहे।
इस मौके पर उन्होंने एक गार्डन में पतंजलि योग समिति की बैठक मुख्य अतिथि बालाजीपुरम सेवा केंद्र से बीके सपना दीदी, बीके की जूली दीदी, समिति की जिला प्रभारी सुनीता भावसार, जिला सह प्रभारी वंदना दीक्षित, एवं विदिशा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी दौरान बीके सपना दीदी ने कहा जैसे हम अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनाते हैं वैसे ही हम अपने बच्चों को योगी बनाएं और खुद भी योग करें। कार्यक्रम के पश्चात बीके सपना दीदी ने हरिद्वार से पधारी साध्वी देवादिती जी को ईश्वरीय सौगात भेटकर माउंट आबू के लिए किया आमंत्रित।





