कामठी,महाराष्ट्र: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रनाळा में महाशिवरात्रि पर्व बडे ही उमंग उत्साह के साथ मनाया गया| कार्यक्रम की शुरुवात स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के द्वारा हुई| राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने कहा कि यह त्योहार त्याग, तपस्या और प्रतिज्ञा का पर्व है| अपने अंदर के जहरीले विचार को छोडने की प्रतिज्ञा करना यही सच्चा व्रत है , दीदी ने कहा कि वर्तमान समय परमात्मा स्वयं अवतरित होकर गुप्त रिती से युग परिवर्तन का कार्य कर रहे है| कलियुग को सतयुग मे परिवर्तन करने के लिए हमे भोलेनाथ से जुडकर खुद में सकारात्मक परिवर्तन लाना होगा और यह कार्य ब्रह्माकुमारी विद्यालय पिछले 90 वर्षों से कर रहा हैं| दीदी ने सभी को आव्हान किया के रोज 10 मिनिट मेडिटेशन के माध्यम से खुद से बात करे और प्रभू चिंतन करे यही सच्ची तपस्या हैं|
कामठी नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल येरखेडा नगरपंचायत अध्यक्ष श्री राजकिरण बर्वे और कई नगरसेवकों का शाल गुलदस्ते द्वारा दीदी ने सत्कार किया और शुभकामनाये दी| कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से रनाला गाव के सरपंच पंकज भाऊ साबळे, नगरसेवक कपिल गायधने, योगेश गायधने, अनिल सूर्यवंशी, मनीषा नागपुरे, आकाश भोकरे, उज्वलजी रायबोले, विनोदजी वाधवाणी, सातीका खांडेकर , नरेशजी मोहबे आदी नगरसेवक का सत्कार किया गया|
इस अवसर पर शहर के सन्माननीय श्री नारायण अग्रवाल, उमेश मस्के, पोलीस पाटील वंदना चकोले, वैशाली डोणेकर, देवराव आमधरे, दिपक अग्रवाल,सेवक उईके ,शेषराव अढाऊ, प्रदीप सपाटे, राजेश आहूजा, वसंता ठाकरे, सतीश महेंद्र, सुनील भालकर, हरिहर गायधने, अशोक पराते सहित कई गणमान्य नागरीक उपस्थित थे |
कार्यक्रम मे शिव परमात्मा के अवतरण का यादगार शिव ध्वजारोहण किया गया| सुंदर नृत्य के साथ परमात्मा के अवतरण की खुशिया बनाई गई| कार्यक्रम में सेकडों भाई बहनो की उपस्थिती थी और स्वपरिवर्तन की प्रतिज्ञा कर बुराइयो का छोडने का संकल्प लिया गया |









