मुख पृष्ठशिव जयंतीमोहाली: 90वीं त्रिमूर्ति शिवरात्रि पर “विश्व एकता एवं विश्वास” का संदेश

मोहाली: 90वीं त्रिमूर्ति शिवरात्रि पर “विश्व एकता एवं विश्वास” का संदेश

मोहाली, हरियाणा: Brahma Kumaris  मोहाली द्वारा 90वीं त्रिमूर्ति शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुख शांति भवन, फेज–7, मोहाली में “विश्व एकता एवं विश्वास” विषय पर एक भव्य  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि Ankita Kansal (पीसीएस, असिस्टेंट कमिश्नर, मोहाली) ने कहा कि शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है, ताकि वर्तमान युग की मानसिक चुनौतियों का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा, “यह सृष्टि एक प्रतिध्वनि है — हम जो देते हैं, वही लौटकर हमारे पास आता है।” उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान की प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि Prabhjot Kaur (चेयरपर्सन, जिला योजना बोर्ड, मोहाली) ने संस्था के साथ अपने आत्मीय संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि यहाँ आकर उन्हें सदैव शांति और स्नेह की अनुभूति होती है।

BK Prem, इंचार्ज,  मोहाली सर्कल ने कहा कि हम सभी भारतवासी अत्यंत भाग्यशाली हैं। भारत विश्व गुरु रहा है और यही परमात्मा की अवतरण भूमि है। यदि हम शिवरात्रि के वास्तविक अर्थ को समझ लें और परमात्मा पिता को जान लें, तो समाज में एकता स्वतः स्थापित हो सकती है।

BK Rama Didi, इंचार्ज, रूपनगर केंद्र ने कहा कि यदि हम अपने मन की ट्यूनिंग परमात्मा पिता के साथ कर लें, तो मन स्वतः सही दिशा में लगने लगता है। उन्होंने  योग-कमेंट्री द्वारा उपस्थित जनसमूह को गहन शांति और आत्मिक शक्ति का अनुभव कराया।  

राजयोग शिक्षिका BK Aditi Ben ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि शिवरात्रि आत्मिक जागृति का पर्व है। परमात्मा शिव ज्ञान देकर आत्मा को अज्ञान रूपी अंधकार से जगाते हैं और “एक विश्व परिवार” की भावना का संदेश देते हैं।

शिवजयंती के अवसर पर राजयोग की अनुभूति करवाने हेतु “माइंड स्पा” कार्यक्रम 14 एवं 15 फरवरी  दो दिनों के लिए आयोजित किया गया। इन दो दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गहन ध्यान, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का सुंदर अनुभव किया। अनेक प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया तथा सकारात्मक फीडबैक दिया। माइंड स्पा के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन, आत्मचिंतन और आंतरिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणा प्रदान की गई।

साथ ही “ब्लेसिंग हट” की भी व्यवस्था की गई, जहां सभी ने ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त किए।

BK Parveen Bhai ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया तथा कुमारी Kumari Navya ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments