मोकामा (बिहार ): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थित शिव शक्ति जगदम्बा भवन में शिवजयंती बड़े धूम-धाम से मनाया गया ।
सर्वप्रथम सेवाकेन्द्र संचालिका बीके निशा दीदी जी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य से सभी श्रद्धालुओं को अवगत कराया और परमपिता शिव परमात्मा को भोग स्वीकार कराया । फिर 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में दीप प्रज्वलित कर केक काट कर परमात्मा पिता का अवतरण दिवस मनाया गया ।
तत्पश्चात शिव ध्वज फहराया गया तथा गुब्बारों में शिव संदेश के रूप में पम्पलेट बाँधकर उड़ाया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे नगर परिषद के सभापति नीलेश कुमार माधव, स्टेशन प्रबन्धक हरिशंकर कुमार, नगर परिषद मोकामा के ब्रांड एंबेसडर छितेन्द्र प्रसाद सिंह को ईश्वरीय सौगात सहित प्रसाद बीके निशा दीदी जी के द्वारा प्रदान किया गया ।
सभी अतिथियों ने महाशिवरात्रि की शुभकामना संदेश देते हुए संस्थान तथा आए हुए श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया ।






