सटाना महाराष्ट्र : महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रोग्राम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष हरसदा राहुल पाटिल , नगरसेवक भूषण सोनोने, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष परिमल जोशी, डॉक्टर विद्या सोनोने क्यों उपस्थिति में दीप प्रज्वलन करके तथा आए हुए मेहमानों का फूलों से तथा शाल और श्रीफल से स्वागत कर प्रोग्राम की शुरुआत की गई। कुमारी श्रीशा और कुमारी श्रावया ने डांस प्रस्तुत किया। बीके अंजू लता बहन ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य सुनाया तथा संस्था का परिचय दिया। बीके सोनू ने सूत्र संचालन किया, और शिवलिंग के पूजन के साथ सभी ने झंडा वंदन करते हुए 90 वी शिव जयंती के उपलक्ष में केक कटिंग भी की तथा मेहमानों को ईश्वरीय सौगात तथा प्रसाद दिया गया। सभी ने शिव ध्वज के नीचे प्रतिज्ञा की आए हुए मेहमानों ने केंद्र के पॉजिटिव वाइब्रेशंस के अनुभव वर्णन किया।






