पतरातू,झारखण्ड: ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि पर “90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव” पर केक कटिंग किया गया, शिव ध्वज भी फहराया गया। शिव और शंकर में महान अंतर पर झांकी निकालकर शिव परमात्म-अवतरण का जन-जन को संदेश भी दिया गया। शोभायात्रा बीके सेवाकेंद्र रोड़ नंबर 08 से न्यू मार्केट होते हुए, पतरातू बाजार से रेलवे फाटक पतरातू से पुनः ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र रोड़ नंबर 08 में पहुंचे।
राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षक बीके रामदेव ने कहा महाशिवरात्रि का महापर्व कई आध्यात्मिक रहस्यों को समेटे हुए हैं। यह पर्व सभी पर्वों में महान और श्रेष्ठ है, क्योंकि शिवरात्रि परमात्मा के दिव्य अवतरण का यादगार महापर्व है। परमात्मा ने श्रीमद् भागवत गीता में कहा है- ‘यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥ परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥
गीता के इस श्लोक में किए अपने वादे के अनुसार- परमात्मा कहते हैं कि जब-जब इस सृष्टि पर धर्म की अति ग्लानि हो जाती है, अधर्म और पाप कर्म बढ़ जाते हैं, तब मैं भारत सहित पूरी सृष्टि का उत्थान करने और नई दुनिया की सृजन करने साकार रूप में लोगों के सम्मुख प्रकट होता हूं। मैं इस धरा पर अवतरित होकर सज्जन-साधु लोगों की रक्षा, दुष्टों का विनाश।







