कोलकाता , पश्चिम बंगाल। The Bengal Rowing Club में आयोजित “सनमार्ग वाद-संवाद” (सीज़न 7/2026) में “भारत की जनसंख्या: ताकत या आफत” विषय पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे: –
श्री आशीष विद्यार्थी (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता),
सुश्री उज्जैनी चटर्जी (अधिवक्ता, कलकत्ता उच्च न्यायालय),
श्री दिलीप कुमार (अध्यक्ष, बिहार छात्र संघ),
श्री विजय सरदाना (अधिवक्ता, उच्चतम न्यायालय),
श्री एम. एल. लोढ़ा (संस्थापक, जुपिटर वैगन ग्रुप, कोलकाता),
श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी (सांसद, राज्यसभा),
श्रीमती अनुराधा मजूमदार (अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका)।
ब्रह्मा कुमारीज़ की ओर से माउंट आबू से पधारी बीके सुप्रिया बहन (वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका) तथा कोलकाता म्यूज़ियम से बीके माधुरी बहन (राजयोग शिक्षिका) ने आध्यात्मिक दृष्टिकोण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मूल्य-आधारित चिंतन से समृद्ध किया।








