मुख पृष्ठWingsMedical Wingसुंदरगढ़: ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान”

सुंदरगढ़: ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान”

सुंदरगढ़,ओडिशा: महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज़, के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत आज एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी युवा जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस विशाल रैली का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे अटल बिहारी बाजपाई चौक में पधारे हुए सुंदरगढ़ के सम्मानित महानुभावों
 (मुख्यातिथि श्री महेश्वर मुर्मू जी – एडीशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, श्री निर्मल चंद्र महापात्रा जी – सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर, श्री सुशांत कुमार परेड़ा – थाना इंचार्ज सुंदरगढ़ टाउन, डॉक्टर नारायण पटेल और राजयोगिनी ज्योत्सना बहन – ब्रह्माकुमारी सुंदरगढ़ (सर्टिफिकेट नंबर 193) की मुख्य संचालिका के करकमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर हुआ।   https://drive.google.com/drive/folders/1Dq832_q64tg6KTNJPclxIdFaqLr3uwZ_?usp=sharing

रैली का मुख्य उद्देश्य : युवाओं को उनके अस्तित्व का मूल्यांकन कराते हुए नशे रूपी भयानक जाल से बचाव एवं समाज गठन में उनकी मुख्य भूमिका से रूबरू करा कर एक सशक्त समाज की नीव रखना।

रैली का मुख्य आकर्षण:
1. शहर के 5 मुख्य स्थानों में (1.रंगाडिप्पा चौक, 2.रीजेंट मार्केट चौक 3.जगन्नाथ मंदिर चौक 4.राउरकेला चौक 5.डीआरडीए चौक) वीनस हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक दिखाकर आम जनता को नशीले पदार्थ से हो रहे नुकसान से जागरूक कराया गया
2. नशीले पदार्थों को हाथ न लगाने की सभी ने शपथ ग्रहण की
3. नशे के विरुद्ध स्कूली बच्चों और जनसाधारण ने मिलकर नारे लगाए
4. कार्यक्रम का शुभारंभ म्यूजिकल एक्सरसाइज द्वारा हुआ

यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एकता नगर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर पहुँची, जहाँ सभी ने शिव परमात्मा की याद में ध्वजारोहण करते हुए इन जहरीले तत्वों से समाज को मुक्त करने की सम्मिलित प्रतिज्ञा की।

इस रैली में कुल 222 युवाओं  और माताओं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की (72 गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की एएनएम छात्राएं और ब्रह्माकुमारीज के 150 भाई बहन) और हजारों लोगों तक यह शुभ संदेश पहुंचाया गया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में राऊरकेला NIT के बी. के. चितरंजन, बी.के. राजीव (मेडिकल विंग वक्ता), बी.के.बानेश्वर, बी.के.अमिता और सभी भाई बहनों का अथक सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments