मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रमुंबई-गामदेवी :सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक और प्रेरक वक्ता जया किशोरी जी से स्नेहभरी मुलाकात

मुंबई-गामदेवी :सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक और प्रेरक वक्ता जया किशोरी जी से स्नेहभरी मुलाकात

मुंबई-गामदेवी,महाराष्ट्र। सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक और प्रेरक वक्ता तथा आधुनिक युग की मीरा कहे जाने वाले जया किशोरी जी से मुंबई में गामदेवी सेवाकेंद्र प्रभारी बी के आशा दीदी ने स्नेहभरी मुलाकात की ।
राजस्थान में जन्मीं और कोलकाता में पली-बढ़ी जया किशोरी अपनी ‘नानी बाई का मायरा’ और ‘श्रीमद् भागवत कथा’ के लिए देश-विदेश में जानी जाती हैं। वे अपनी सादगी और कृष्ण प्रेम के लिए जानी जाती हैं।
बी के आशा दीदी ने जया किशोरी जी को संस्था की गतीविधीयों से अवगत कराते हुये उन्हे परमपिता परमात्मा शिव बाबा का परिचय देकर स्लोगन की फ्रेम भेट दिया तथा उन्हे संस्था के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माऊंट आबू आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर ओरिकॉन एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा कोपरान लिमिटेड, बिगफ्लेक्स लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड शिपर्स लिमिटेड और वित्त, स्वास्थ्य, विपणन और विनिर्माण क्षेत्रों में कई अन्य प्रमुख संगठनों में निदेशक तथा पुश इंडिया पुश के संस्थापक आदर्श राजेंद्र सोमानी, बी के डॅा दीपक हरके तथा बी के निलम दीदी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments