मुख पृष्ठशिव जयंतीसोनीपत-सेक्टर 15: ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा शिव जयंती के पावन पर्व पर कार्यक्रम...

सोनीपत-सेक्टर 15: ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा शिव जयंती के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

सोनीपत- हरियाणा: ब्रह्माकुमारी आश्रम सेक्टर 15 द्वारा शिव जयंती के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षा : बी के प्रमोद दीदी जी (सेंटर इंचार्ज, सोनीपत सेक्टर 15)

मुख्य वक्ता : बी के गीता दीदी जी (राजस्थान) ने सभी को इस उपलक्ष पर शुभकामनाए दी। आदरणीय दीदी जी ने महिला होने के नाते सभी को अपने जीवन के प्रैक्टिकल अनुभवों से लाभानवित किया और योगी जीवन बनाने के लिए सभी को उत्साहित किया।
मुख्य अतिथि :
1 भ्राता त्रिभुवन जी, मुख्य समाजसेवी, सोनीपत
2 बहन कविता जैन जी, एक्स मिनिस्टर, हरियाणा सरकार
3 बहन बबिता कौशिक जी, MC, सोनीपत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन
भ्राता त्रिभुवन जी, मुख्य समाजसेवी, सोनीपत) : ने अपने वक्तव्य में संस्था द्वारा महिला कल्याण हेतु चलाई जा रही सभी सेवाओं की प्रशंसा की तथा सरकार द्वारा इसमें पूर्ण सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
बहन कविता जैन जी, एक्स मिनिस्टर, हरियाणा सरकार ने संस्था व सेंटर को अपना परिवार बताया तथा बहन जी द्वारा की जा रही सेवाओं कि प्रशंसा की।
बाकी सभी गेस्ट्स ने कार्यकर्म का लाभ लिया व सभी ने शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया, सेंटर के वातावरण की भी प्रशंसा की।
(बहन बबिता कौशिक जी) : ने कोर्स करने हेतु और प्यारे मधुबन चलने के लिए अपनी शुभ इच्छा प्रकट की।
कार्यक्रम में कन्याओं ने नृत्य प्रस्तुति भी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments