महेसाणा, गुजरात। परमात्मा शिव के झण्डे एवं झण्डियों से सजे गोडली पैलेस के गार्डन में, ठण्डी हवाओं के मंद-मंद झोकों के बीच सभी महेमानों का आत्मिक स्मृति के तिलक एवं पवित्रता के पट्टे पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
सांसद हरी भाई पटेल, विधायक मुकेश भाई पटेल, IMA के राष्ट्रीय स्तर के चेयरमेन अनिल भाई नायक, महेसाणा सेवाकेन्द्र की प्रभारी आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरला दीदी जी, महेसाणा सेवाकेन्द्र की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन के साथ अन्य महानुभावों के हस्तों से परमात्मा शिव का ध्वज लहराया गया। सभी महेमानों एवं ब्रह्माकुमार भाई-बहनों के हस्तों से अजन्मा के जन्मोत्सव पर उडाये गये गुब्बारे तो जैसे आसमान को रंगीन बनाते हुए, परमात्मा का संदेश देते हुए, परमात्मा से मिलन मनाने परमधाम तक पहूँचने की मानो काशिष कर रहे थे।
परमात्म शिव ध्वज की छत्रछाया में ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन ने अपने जीवन एवं देश को उन्नत बनाने की दृढ प्रतिज्ञायें भी कराई। फूलों की लडीयों से सुशज्जित निराकार परमात्मा शिव की यादगार विशाल शिवलिंग पर सभी महेमानों ने दीप जलाकर अपनी प्रतिज्ञा को और ही दृढ किया।
इस अवसर पर महेमानों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी। सभी महेमानों के परमात्म प्रसाद ग्रहण कर विदाई लेने के बाद गॉडली पैलेस के विशाल सभागार में बी.के. भाई-बहनों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नृत्यनाटिका सहित रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम के साथ 90 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बडी धूम-धाम से मनाया गया। ब्रह्माकुमारी नीता बहन ने ज्ञान के साथ गम्मत देने वाली गेम खिलाकर सभी भाई-बहनों को उत्साहित किया। अदिरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरला दीदी जी ने सभी को शक्तिशाली क्लास कराया। परमात्म के इस अलौकिक जन्मोत्सव को केक सेरेमनी द्वारा बड़े उमंग से मनाया गया। अंत में सभी भाई-बहनें गरबा के ताल पर झूम उठे।
इस अवसर पर महेसाणा सेवाकेन्द्र के साथ उससे संबंधित ब्रह्माकुमारीज़ पाठशाला के भाई बहनों के सहित 600 लोग उपस्थित रहे। सभी ने ब्रह्माभोजन कर परमात्मा की याद में विदाई ली।








