देहरादून, उत्तराखंड। ब्रह्माकुमारीज, सुभाष नगर सेवाकेंद्र में 22 फरवरी 2026 को डिज़ाइन एंड इनोवेशन समिट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 डिज़ाइनर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अनुज प्रसाद, (संस्थापक एवं सीईओ- डेसमैनिया डिज़ाइन प्राइवेट लिमिटेड) , प्रोफेसर एवं डीन, स्कूल ऑफ डिजाइन तथा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, (डॉ.) एकता सिंह तथा कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक सार्थक वोहरा शामिल रहे।

समिट के अंतर्गत आयोजित पैनल चर्चा में मुख्य अतिथि के साथ डिज़ाइन एंड इनोवेशन विंग की संस्थापक बी.के. सविता दीदी एवं मुख्यालय संयोजक बी.के. रूपम ने भाग लिया। पैनलिस्टों ने उपस्थित डिज़ाइनर्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर अपने अनुभवों के आधार पर दिए और नवाचार, रचनात्मकता तथा व्यावसायिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
देहरादून सर्कल की संचालिका आदरणीय बी.के मंजू दीदी जी ने अपने आशीर्वचनों से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई एवं शांत मन से अपने जीवन के भाग्य का निर्माण कैसे किया जाए, इस विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
बी.के. सुशील जी (राष्ट्रीय संयोजक) ने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बी.के. सविता दीदी जी ने ध्यान सत्र का आयोजन किया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने गहन शांति एवं आत्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उन्होंने कार्य-व्यवहार में संतुलन एवं सकारात्मकता बनाए रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।
सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, पटका एवं बैज पहनाकर सम्मान किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। मंच का कुशल संचालन बी.के. स्वाति बहन द्वारा किया गया।
यह समिट आध्यात्मिकता और नवाचार के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण सिद्ध हुआ।









