मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशआगरा: आर्ट गैलरी म्यूजियम में होली मिलन समारोह आध्यात्मिक उल्लास एवं रूहानियत...

आगरा: आर्ट गैलरी म्यूजियम में होली मिलन समारोह आध्यात्मिक उल्लास एवं रूहानियत के वातावरण में सम्पन्न हुआ

आगरा,उत्तर प्रदेश। आर्ट गैलरी म्यूजियम में होली मिलन समारोह आध्यात्मिक उल्लास एवं रूहानियत के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र में परमपिता शिव बाबा को श्रद्धापूर्वक भोग अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सभी भाई-बहनों ने प्रेम, पवित्रता और भाईचारे के प्रतीक स्वरूप फूलों की होली खेली, जिससे वातावरण आनंदमय बन गया।
इस अवसर पर बीके मधु दीदी, माला दीदी, संगीता बहन, राम बहादुर भाई, अजीत भाई एवं अनूप भाई सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बीके मधु दीदी, माला दीदी एवं संगीता बहन ने कहा कि सच्ची होली आत्मा बनकर परमात्मा की हो जाने में है। होली का वास्तविक अर्थ है – अतीत की कटु स्मृतियों को त्यागकर नई दिशा, नई सोच और सकारात्मक संकल्पों के साथ जीवन में आगे बढ़ना। उन्होंने बताया कि होली हमें पुराने संस्कारों, मनमुटाव एवं नकारात्मक वृत्तियों को जलाकर परमात्मा द्वारा प्रदत्त ज्ञान-शिक्षा को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है।बी.के. संगीता बहन ने “सतरंगी राजयोग होली” का विशेष योगाभ्यास कराया, जिसमें राजयोग के माध्यम से आत्मा में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कराया गया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में बाबा के होली गीतों पर गीत-संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से सभी ने भक्ति, उमंग और आध्यात्मिक आनंद का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
साथ ही नाटक मंडली द्वारा प्रेरणादायक नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। बाबा के मधुर होली गीतों की गूंज से संपूर्ण वातावरण प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक खुशी से सराबोर हो गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक जागृति एवं आत्मिक मिलन का प्रेरणादायक संदेश देने वाला रहा।
साथ की म्यूजियम के न्यू सुरक्षा विहार, ज्ञान सरोवर में भी होली उत्सव मनाया गया। राधे कृष्ण की होली की झांकी लगाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments