पुणे,महाराष्ट्र : मराठा इंटरनेशनल एक्सपो 27, 28 और 1 तारीख को आयोजित हुआ। जिसमें 5 लाख विज़िटर आए, मुख्यतः महाराष्ट्र से और कुछ दुबई से भी आए थे ।
बीके स्टॉल का उद्घाटन श्री विक्रम गायकवाड़ (अध्यक्ष, MEA), बीके आशीष (डायरेक्टर, SPNS Furniture Pvt. Ltd.), और नलिनी दीदी जी (महाराष्ट्र बिजनेस एंड इंडस्ट्री विंग की ज़ोनल कोऑर्डिनेटर – मीरा सोसाइटी पुणे), बी के उषा , बी के राजवीर भाई जी माउंट आबू राजस्थान ( business wing coordinator ) , बी के वैशाली , बी के नीता तथा अन्य भाई बेहने उपस्थित रहे ।
खास बात यह रही कि दुबई के शेख ने भी हमारे स्टॉल का दौरा किया। 5 लाख में से 25 से 30 हज़ार लोगों ने हमारे स्टॉल को विज़िट किया । हमने डिजिटल वेलनेस दिखाया माइंड स्पा मूड लिफ्टिंग, वीआर मेडिटेशन और प्रिंटेड अफ़र्मेशन्स। हमारा संदेश 1 लाख से ज़्यादा लोगों तक पहुँचा।
करीब 60 से 70 बिजनेस ओनर्स ने हमें अपने संगठन में डिजिटल वेलनेस और स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम कराने के लिए आमंत्रित किया
Expo का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री मुरलीधर मोहोळ, और महाराष्ट्र राजस्व मंत्री चंद्रकांत बावनकुळे द्वारा हुआ , तथा एक्सपो में बहोत सारे गणमान्य तथा कलाकार उपस्थित रहे और कलाकारों द्वारा मनोरंजन का प्रोग्राम भी रखा गया था










